Nitin Gadkari : महेश सुखरामनी को नितीन गडकरी के हाथों राज्य भूषण पुरस्कार से सम्मानित

Tue, Nov 21 , 2023, 07:07 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

उल्हासनगर। शहरवासियों के लिये हमेशा उपलब्ध रहने वाले पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष व महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष महेश सुखरामनी के अच्छे सामाजिक कार्यो के चलते उन्हें केंद्रीय राज्यस्तरीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा चुका है, वही सुखरामनी को मिल रहे सम्मान पुरस्कार के क्रम में नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट ट्रांसपोर्ट विभाग के मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के हाथों महेश सुखरामनी (Mahesh Sukhramani) को  राज्य भूषण पुरस्कार (Rajya Bhushan Award) से सम्मानित किया गया है,बता दे की सुखरामनी के अलावा इसके पूर्व उल्हासनगर में किसी को भी राज्यस्तरीय सम्मान से पुरस्कृत नही किया गया था,सुखरामनी को राज्य भूषण पुरस्कार से सम्मानित किये जाने से शहरवासियों व राज्य के सिंधी समाज मे खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है,सुखरामनी में बधाईयां दी जा रही है, यह कार्यक्रम रविवार के दिन नागपुर में आयोजित किया गया था, जिसमे सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर राम जव्हरानी को भी ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी जी ने अपने हाथों से राज्य भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया, डॉ राम जव्हरानी को यह पुरस्कार उनके समाज सेवा कार्यों को देखते हुए दिया गया है,बता दे की उल्हासनगर भाजपा के कदावर नेता महेश सुखरामनी शहर भाजपा अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी को मजबूत करने की पहल की जिसके चलते उल्हासनगर की राजनीति में भाजपा  अपनी पैठ बनाने में सफलता हासिल कर सकी है,सुखरामनी के अच्छे कार्यो के चलते लगातार नगरसेवक चुनकर आते है, सिंन्धी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगो के दुःख सुख में सदैव मौजूदगी दर्ज करने के साथ मददगार बने होने के कारण शहर भाजपा विधायक कुमार आयलानी से भी ज्यादा लोकप्रिय बनते जा रहे है,वही उनके अच्छे सामाजिक कार्यो के चलते उन्हें राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा रहा है,

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups