मुख्यमंत्री ने तड़के सुबह लिया जायजा...
भीड़ भाड़ वाले सिगनलो पर लगेगी स्मॉग गन मशीन
मुंबई। बढ़ते प्रदूषण (pollution) पर लगाम लगाने के लिए मनपा (municipal corporation) प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार की तड़के सुबह पश्चिम उपनगर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर जायजा लिया।मुख्यमंत्री शिंदे बांद्रा कलानगर , सांताक्रूज, जुहू, आदि इलाको का दौरा कर मनपा प्रशासन द्वारा प्रदूषण रोकने को लेकर किए गए उपायों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने मुंबई के प्रमुख चौराहों पर वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए स्मॉग गन मशीन लगाए जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री शिंदे ने चल रहे काम का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें कुछ बदलाव का भी सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने मनपा द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए कदमो की सराहना करते हुए कहा कि मनपा द्वारा की जा रही उपाय योजना और बनाई गई गाइड प्रदूषण रोकने में कारगार साबित होगी।
मुंबई में बढ़ते प्रदूषण और धूल को कम करने के लिए मनपा सड़को को पानी से धो रही है। मुख्यमंत्री ने सुबह-सुबह हो रहे इन कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मुंबई की सड़को को रोजाना एक हजार किमी धोने का निर्देश दिया शिंदे ने पानी की सप्लाई के लिए एक हजार टैंकर भाड़े पर लेने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे धूल-मिट्टी हटाने के लिए लगाये गये स्वचालित वाहनों एवं फॉग मशीनों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री तड़के सुबह पेडर रोड पर चल रही सड़क की धुलाई के कामो से अपने जायजा की शुरुआत की। उन्होंने मुंबई शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए। बांद्रा के कलानगर इलाके से की गई निरीक्षण दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम पूरी मुंबई को साफ करना चाहते हैं। उन्होंने मुंबई की सफाई में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों से भी सवाल किए. उनकी कॉलोनियों के कार्य की प्रगति भी जानी।इस अवसर पर मुंबई मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्त डाॅ. सुधाकर शिंदे, मनपा के वरिष्ठ अधिकारी और सभी विभागों के सहायक आयुक्त, कर्मचारी के अलावा बड़ी संख्या में शिवसेना के पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री शिंदे कालानगर, खेरवाड़ी जंक्शन, मराठा कॉलोनी, मिलन सबवे , अंधेरी पूर्व में श्रद्धानंद मार्ग, दयालदास मार्ग, पयावाडी, मिलन फ्लाईओवर और फिर बांद्रा में जुहुतारा रोड, लिंकिंग रोड और टर्नर रोड जैसे स्थानों पर सड़कों, फुटपाथ की सफाई और धूल रोकथाम कार्यों का निरीक्षण किया। दौरे के अंत में मुख्यमंत्री शिंदे कार्टर रोड स्थित जॉगर्स पार्क का दौरा किया और वहां सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में वरिष्ठ नागरिकों से भी बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में बुनियादी ढांचे के विकास के काम तेजी से चल रहे हैं. इसमें मेट्रो, बुलेट ट्रेन, एमटीएचएल समेत अन्य शामिल हैं। इन कामों को सुचारू रखना जरूरी बताया। उन्होंने कहा प्रदूषण नियंत्रण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसलिए मुंबई मनपा ने सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रदूषण नियंत्रण के लिए उपाय करने की सलाह दी है। न केवल सुबह बल्कि पूरे दिन प्रमुख चौराहों, मुख्य स्थानों फॉग मशीन लगाने को कहा गया है, ताकि हर दो घंटे में पानी छिड़ककर धूल को नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में धूल को कम करने के लिए मुंबई में 40 जगहों पर वॉटर फॉगर्स और एंटी-स्मॉग गन लगाए जाने की जानकारी दी। आवश्यकता पड़ने पर 'क्लाउड सीडिंग' करने की भी योजना है।उन्होंने कहा कि दुबई में क्लाउड सीडिंग कर रही कंपनी से मनपा अधिकारी बात चीत कर रहे है मुंबई में इसका कितना फायदा होगा इसकी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। जरूरत पड़ने पर क्लाउड सीडिंग' करने का निणर्य लिया जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मुख्य सड़कों के साथ-साथ छोटी सड़कों, गलियों, बस्तियों, समुद्री तटों, नालों आदि में भी साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। . इसी तरह, मुंबई में कोलीवाड़ा समुद्र तटों, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी बताया कि सार्वजनिक शौचालयों को दिन में चार से पांच बार साफ करने के साथ-साथ कीटाणुशोधन का छिड़काव भी किया जाए। रेलवे परिसर के भी शौचालय साफ़ सुथरा करने के लिए उपाय करने का निर्देश दिया। मनपा आयुक्त ने इसके लिए रेलवे अधिकारियो से बैठक कर उनके शौचालय की साफ़ सफाई को लेकर जानकारी ली। काम भी चल रहा है।
बांद्रा के कलानगर पर लगा स्मॉग गन मशीन
मनपा और एमपीसीबी के सयुक्त तत्वाधान में मुंबई के सबसे भीड़ भाड़ वाले जंक्शन पर स्मॉग गन मशीन लगाए जाने की शुरुआत हुई।कालनगर जंक्शन पर स्मॉग गन मशीन लगाई गई है जिसे मुख्यमंत्री ने मुंबई के 45 भीड़ भाड़ वाले सिंगनलो पर लगाए जाने की जानकारी दी।
विधायक वर्षा गायकवाड की आलोचना
मुख्यमंत्री द्वारा मनपा के काम की सराहना किए जाने पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने आलोचना की है. उन्होंने कहा कि मुंबई में घर-घर सर्दी-खांसी के मरीज हैं. प्रदूषण बढ़ रहा है और इसे नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा दी गई रिपोर्ट को लागू करने की जरूरत है। शहर में खुले स्थानों के रखरखाव को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि मनपा को इन स्थानों को अपने कब्जे में लेकर खुद ही पार्क विकसित करने चाहिए, जिससे प्रदूषण पर अंकुश लगेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 21 , 2023, 07:01 AM