० अंकुश शिंदे भेजे गए वीआईपी सुरक्षा में
महानगर संवाददाता।
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। संदीप कर्णिक (Sandeep Karnik) को नाशिक शहर (nashik city) का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पहले वे पुणे शहर के पुलिस सह आयुक्त पद पर तैनात थे। इसी तरह नाशिक शहर के पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे को वीआईपी सुरक्षा, राज्य गुप्त वार्ता विभाग मुंबई का विशेष पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
बता दें कि सोमवार रात को महाराष्ट्र पुलिस के 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति आदेश जारी किए गए थे। आईपीएस अधिकारी विशाल आनंद सिंगुरी, संजय ए बारकुंड, श्रीकांत धीवरे, तुषार दोषी, अविनाश बारगळ के तबादले किए गए थे। वहीं एम रमेश, रितु, नित्यानंद झा, श्रेणिक दिलीप लोढा, गौहर हसन, आयुष नोपाणी, मिरखेलकर आदित्य धनंजय, पंकज कुमावत, रावले कृषिकेश प्रदीप, निकेतन बंशीलाल कदम का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर प्रमोशन कर अलग-अलग जगह भेजा गया। आईपीएस अधिकारी अनुज मिलिंद तारे, नवनीत कुमार कॉवत और मोक्षदा पाटिल का प्रमोशन कर उन्हें पुलिस अधीक्षक बनाया गया, जबकि राज्य पुलिस सेवा के अशोक बनकर, माधुरी केदार (कांगणे), चंद्रकांत गवली, हिम्मत जाधव, शशिकांत साटम, अशोक नखाते, श्रीनिवास घाडगे, कविता नेरकर, दिनेश बारी और गणेश शिंदे को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और प्राचार्य के तौर पर तबादला किया गया है। बच्चन सिंह पुलिस अधीक्षक वाशिम और श्रवण दत्त पुलिस उपायुक्त पद से तबादला कर दिया गया है, जिनका आदेश अलग से पारित किया जाएगा। जबकि विक्रम महादेव साळी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरावती ग्रामीण और संभाजी सुदाम कदम को पुलिस उपायुक्त पुणे भेजा गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 21 , 2023, 06:56 AM