मनपा मरम्मत पर खर्च करेगी 41 करोड़...
मुंबई। पश्चिम उपनगर के 50 ब्रिजो को मरम्मत मनपा (municipal corporation) करेगी।ब्रिज के मरम्मत पर मनपा प्रशासन लगभग 41 करोड़ रुपए खर्च करेगी। मनपा ब्रिज (Municipal Bridge) की सुरक्षा को लेकर हर 6 माह में ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जा रहा है। बता दे कि वर्ष 2018 में अंधेरी के गोखले ब्रिज की दुर्घटना होने के बाद और उसके बाद मुंबई के कई अन्य ब्रिज का क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मनपा प्रशासन ने ब्रिज का हर 6 माह में स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का निर्णय लिया। अंधेरी गोखले ब्रिज गिरने की घटना 3 जुलाई 2018 को घटी थी उसके बाद 14 मार्च 2019 को सी एस टी एम स्थित हिमालय ब्रिज गिर गया । दोनो ही ब्रिज के दुर्घटना होने में लगभग 9 लोगो की जान चली और 50 से अधिक लोग जख्मी हुए।मनपा प्रशासन ने इसी घटना के बाद ब्रिज का समय समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का निर्णय लिया गया। ब्रिज की सुरक्षा को लेकर मनपा प्रशासन थोड़ा ज्यादा ही चौकन्नी हुई है।मुंबई के कुल 344 ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट कर छोटी मोटी दुरुरस्त करने का काम को किया जा रहा है और जिन ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाया जाना है उसे तोड़कर नया निर्माण करने का निर्णय लिया जा रहा है।मनपा ने एस जी सी कंसल्टांसी सर्विस को ब्रिज का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया है। एस जी एस की रिपोर्ट के अनुसार तीन विभाग के ब्रिज का बड़े पैमाने और छोटी मोटी दुरुस्ती की जाएगी।यह मरम्मत कार्य 12 महीने में पूरा किया जाएगा।
इन इलाको में होगी ब्रिज का मरम्मत कार्य
मालाड पी उत्तर वार्ड 16 ब्रिज
गोरेगांव पी दक्षिण वार्ड 21 ब्रिज
अंधेरी के पश्चिम वार्ड 13 ब्रिज
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 18 , 2023, 07:22 AM