chhath puja : छठ पूजा को लेकर शीतल तालाब  तैयार।।

Sat, Nov 18 , 2023, 05:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। छठ पूजा (chhath puja) का त्योहार आज मुंबई सहित पूरे देश में धूम धाम से मनाया जा रहा है। छठ वर्तियो को पूजा अर्चना के लिए इस साल मुंबई महानगर पालिका (Mumbai Municipal Corporation) की ओर से हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई गई है।करीना स्थित शीतल तालाब में छठ वर्तियों की पूजा अर्चना को लेकर मनपा द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लेते स्थानीय भाजपा नेता नितेश राजहंस सिंह (BJP leader Nitesh Rajhans Singh)। सिंह ने बताया कि शीतल तालाब पर महिलाओं को सुविधा के लिए कपड़े का चेंजिंग रूम से लेकर चलता फिरता शौचालय पीने का पानी की व्यवस्था आदि उपलब्ध कराया गया है। छठ पूजा का कार्यक्रम देर रात होने के कारण सुरक्षा को लेकर  पुलिस  का  भी  बंदोबस्त उपलब्ध कराया गया है।शीतल तालाब पर हर साल लगभग 3 से 4 हजार की संख्या में छठ व्रती पूजा अर्चना के लिए आते है।नितेश सिंह ने लोगो को मनोरंजन उपलब्ध कराने के लिए तालाब के पास रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups