garbage complaint: आठ महीनों में  शहर में कचरे की आई 8445 शिकायत

Mon, Nov 13 , 2023, 08:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुख्यमंत्री की स्वच्छता अभियान से हो रही सफाई
मुंबई।
शहर में पड़े इधर उधर कचरे को साफ करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने आठ माह पूर्व मनपा आयुक्त को एक अभियान छेड़ने का निर्देश दिया था जिसके तहत  मुंबई में पड़े कचरे की लोगो को शिकायत करने के लिए मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने सुविधा उपलब्ध कराई। आयुक्त ने व्हाटशॉप नंबर जारी कर लोगो से अपील करते हुए कहा था कि  अपने आस पास कचरा दिखाई दे इस नंबर पर शिकायत करे। जून महीने में शुरू हुई इस योजना में अब तक 8445 शिकायत (8445 complaint) लोगो ने व्हाटशॉप नंबर पर की। जिसमे 6486 शिकायत कचरे को लेकर थी। और 2000 शिकायत डेब्रीज को लेकर थी। मनपा  अधिकारियो की माने तो लोग जागरूक हो रहे है और कचरा होने पर शिकायत कर रहे है।।

दीपावली में प्रदूषण रोकने के लिए कचरा जलाने की भी शिकायत
मुंबई में प्रदूषण फैलने के बाद मनपा आयुक्त व्हाटशॉप नंबर का उपयोग कचरा जलाने की भी शिकायत करने की अपील की।जिसको लेकर लोगो पिछले तीन दिनों में। 23 शिकायत की है।कचरा जलाने से प्रदूषण अधिक होता है इस पर लगाम लगेगी।
 मनपा  के एक अधिकारी ने बताया कि कचरा ज्यादातर गलत जानकारी वाले लोग जलाते हैं। अधिकारी ने कहा, "ये वे लोग हैं जिन्हें खुले में कूड़ा जलाने के खतरों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है।" इस हेल्पलाइन पर कचरा और डेब्रीज की  शिकायतों के अलावा अन्य सुझाव दर्ज नहीं किए  जा सकेंगे। चूंकि हेल्पलाइन व्हाट्सएप फॉर्मेट में है, इसलिए इस पर बातचीत  की कोई सुविधा नहीं है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से, नागरिक सीधे शिकायतें और सुझाव दर्ज कर सकते हैं, और प्रतिदिन वार्ड अधिकारी से इन शिकायतों की निगरानी  की जाती है और तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले, कई नागरिक केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर (1916) पर कॉल करते थे, जहां फोन कॉल के माध्यम से शिकायत की जा सकती है यह अभी भी चालू है।

शुरू हुई योजना : 7 जून- से  12 नवंबर, 2023

कुल प्राप्त शिकायतें: 8445

कूड़े से संबंधित शिकायतें: 6486

अधिकतम शिकायतों वाले वार्ड :
के पश्चिम (अंधेरी, पश्चिम)---815

एफ नॉर्थ (माटुंगा, एंटॉप हिल दादर)---618

पी नॉर्थ (मलाड): 598

पी साउथ (गोरेगांव): 561

एस वार्ड (भांडुप, पवई): 558

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups