अवैध तरीके से पहुंचे थे मुंबई
मुंबई : नौकारी की तलाश में मुंबई पहुंचे दो बांग्लादेशियों को कालाचौकी पुलिस (Kalachowki Police) ने गिरफ्तार किया है। जिन दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार ( Arrested) किया गया है वो अवैध तरीके से भारत में राह रहे थे। 10 नवंबर को अवैध तरीके से मुंबई पहुंचे थे और नौकरी की तलाश में थे। इससे पहले कि कहीं अपनी पहचान छिपाकर रहते पुलिस ने उनलोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बांग्लादेश से छिपकर भारत में आये और फिर पश्चिम बंगाल से ट्रेन से आरोपी मुंबई पहुंचे थे। लेकिन पुलिस को बांग्लादेशियों के यहां होने की जानकारी मिल गई थी। जैसे ही पुलिस को आरोपी दिखा दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उनके भारतीय होने के सबूत मांगे गए। उनके पास कोई भी सबूत भारतीय होने का नहीं मिला। इस वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बांग्लादेशी नोट हुआ बरामद (note recovered)
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में मो नूर इस्माइल मिया (21) और अली अबुल मियां (24) है। आरोपियों के पास से पुलिस को बांग्लादेश का एक हजार रुपये का दो नोट मिला है। इसीसे पुलिस को पता चल गया कि आरोपी बांग्लादेशी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 13 , 2023, 08:10 AM