तीन महीने पहले हुआ था ब्रेकअप
आशीष सिंह
मुंबई : 28 साल के एक शख्स ने बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने वाला शख्स एक निजी बैंक का कर्मचारी (Bank employee) था। वर्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आकाश सिंह (28) नाम के शख्स ने शुक्रवार रात 8 बजे बांद्रा वर्ली सी लिंक से कूदकर आत्महत्या (suicide by jumping from sea link) कर ली।
पुलिस ने कहा कि सिंह को बीकेसी से परेल के लिए टैक्सी लेनी थी लेकिन उन्होंने ड्राइवर से वर्ली सी लिंक लेने के लिए कहा। जब टैक्सी सी लिंक पर पहुंची तो सिंह मोबाइल पर बात करने लगा और अचानक कहा कि उसका मोबाइल गिर गया है और उसे टैक्सी के किनारे रख दिया। ड्राइवर ने टैक्सी को सी लिंक पर एक तरफ खड़ा कर दिया, जिसके बाद सिंह टैक्सी से उतर गए और समुद्र में कूद गए
सिंह के कूदते ही चालक ने इसकी सूचना टोल प्लाजा (toll plaza) पर तैनात कर्मियों को दी। जिसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वर्ली पुलिस टीम ने पुलिस नाव, फायर ब्रिगेड और स्थानीय मछुआरों की नाव की मदद से समुद्र में कूदे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। खोजते समय, सिंह पानी में पाए गए और उन्हें बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने भर्ती करने से पहले उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आकाश सिंह अपने माता-पिता के साथ परेल में रहता था और उसकी दो बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। सिंह रात करीब 8 बजे समुद्र में कूद गए थे और रात 11.45 बजे उन्हें खोजा गया। सिंह की पहचान उसकी जेब से मिले आईडी कार्ड से हुई। पुलिस को दिए बयान में टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि जैसे ही टैक्सी सी लिंक पर पहुंची, सिंह मोबाइल पर किसी से बात करने लगे और इसी दौरान उन्होंने मोबाइल गिरने की बात कही। सिंह के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया है कि उसका एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था और तीन महीने पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 11 , 2023, 09:57 AM