भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले के हाथो हुआ लांच हुआ वेबसाइट
बावनकुले ने मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय की जमकर की तारीफ
महानगर संवाददाता
मुंबई। आगामी लोकसभा और अन्य चुनाव में उत्तर भारतीयों को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ने एक website launch किया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Chandrashekhar Bawankule ने इस वेबसाइट को लांच किया। इस दौरान इस कार्य के लिए उन्होंने मोर्चा के अध्यक्ष Sanjay Pandey की जमकर तारीफ की. वेबसाइट को इस तरह से बनाया गया है जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ता या पदाधिकारी की सभी गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी। वेबसाइट से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने संजय पांडे की पीठ थपथपाई हुए कहा कि सभी मोर्चा उत्तर भारतीय मोर्चा की तर्ज पर ही अपनी वेबसाइट बनाए ताकि पता चल सके कि कौन क्या कर रहा है। आने वाले साल चुनावी साल है इसलिए हम सभी को मिलकर कड़ी मेहनत करना चाहिए।
वेबसाइट लांच करते हुए बावनकुले ने महाराष्ट्रभर में बसे उत्तर भारतीयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत कर्मठ समाज है और जो जिम्मेदारी लेता है या जो जिम्मेदारी दी जाती है वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा है। अपने काम और कर्तव्य के प्रति सजग रहने वाले उत्तर भारतीय समाज को पार्टी ने संजय पांडे जैसा कुशल नेतृत्व भी दिया है। उन्होंने अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को हो रहा है। ऐसी योजना बनाई जिससे महाराष्ट्र की आज जनता को राम लला का दर्शन आसानी से कराया जा सके। इसमें संजय पांडे बड़ी भूमिका निभाएं। मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को घर-घर भेजे। दर्शन करने वालों को अयोध्या लेकर जाए और उन्हें उनके घर पहुंचाए। राम भक्तों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हो इसका ध्यान रखना मोर्चा के लोगों की है।
तीन घंटा पार्टी को दे बावनकुले ने कहा कि आज देश और दुनिया को प्रधानमंत्री Narendra Modi की आवश्यकता है इसलिए हम सभी को चाहिए कि पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे में से 3 घंटा पार्टी को दें। केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाए और उन्हें उसका लाभ दिलाने की पूरी कोशिश करे। लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव होंगे। उस चुनाव को भी जीतकर राज्य में सरकार बनानी है। साथ ही आने वाले लोकल बॉडी के चुनाव भी जीतना है। जब देश, राज्य और लोकल बॉडी में बीजेपी की सत्ता रहेगी तो विकास कार्य बहुत तेज गति से हो सकेगा इसलिए कहता हूं कि कार्यकर्ता अभी से ही काम पर लग जाए।
उत्तर भारतीय आगे रहेगा- संजय पांडे
महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले को बताया कि वेबसाइट बनाने में किस तरह का संघर्ष उन्हें करना पड़ा। पांडे ने कहा कि आने वाले सभी चुनाव बेहद ही जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की आवश्यकता है। देश और दुनिया में मोदी ने जो काम किया उसकी चर्चा हो रही है। देश में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। पांडे ने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हैं कि महाराष्ट्र में रहने वाला हर एक उत्तर भारतीय मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए तन से, मन से काम करेगा। वह अपनी पूरी ताकत लगा देगा। पिछली बार से ज्यादा सीटें 2024 के लोकसभा जीतेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 09 , 2023, 09:56 AM