रात 11 बजे तक चलेगी मेट्रो 2-ए और 7

Thu, Nov 09 , 2023, 09:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० मुख्यमंत्री की मुंबईकरों को दिवाली गिफ्ट
० शनिवार से बढ़ जाएगी मेट्रो की टाइमिंग
महानगर संवाददाता
मुंबई।
एमएमआरडीए के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री Eknath Shinde ने मुंबईकरों को दिवाली का तोहफा (diwali gift) दिया है। मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो में अब रात 11 बजे तक सफर किया जा सकेगा। मेट्रो रूट 2-ए और मेट्रो 7 की आखिरी मेट्रो रात 10:30 बजे की बजाय रात 11 बजे रवाना होगी। इस फैसले के मुताबिक शनिवार 11 November से मेट्रो की टाइमिंग बढ़ा दी जाएगी। इससे यात्री पर्यावरण अनुकूल (environmental friendly) और आरामदायक मेट्रो में रात 11 बजे तक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबईकरों के हित में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि दिवाली उत्साह का त्योहार है। मुंबई मेट्रो का समय बढ़ाकर इस उत्साह को दोगुना करने में आनंद मिल रहा है। मुंबई मेट्रो एक टिकाऊ और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है। शिंदे ने कहा कि दिवाली के मौके पर मेट्रो का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी,‍ लेकिन इस बार सिर्फ त्योहार ही नहीं, बल्कि स्थायी तौर पर मेट्रो का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि रोजाना लाखों नागरिक अपनी मेट्रो में आराम से यात्रा करने लगे हैं। उनकी वजह से नागरिकों का जीवन और अधिक आरामदायक हो गया है। मेट्रो का जमाना आ गया है। मुंबईकरों को अब देर रात तक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। हमें विश्वास है कि यह मेट्रो हमारी मुंबई का गौरव होगी, जो पर्यावरण के अनुकूल है और ईंधन और समय की बचत करती है। अपने मेट्रो को साफ रखें, सुंदर रखें। मुख्यमंत्री ने प्लेटफार्म और स्टेशन क्षेत्र में भी सुरक्षा नियमों और अनुशासन का पालन करने की अपील की है।
मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने दिवाली के मौके पर मेट्रो का समय बढ़ाने का सुझाव दिया था। इस पर मुख्यमंत्री ने सिर्फ त्योहारों के लिए ही नहीं, बल्कि नियमित तौर पर इस समय को बढ़ाने का अहम फैसला लिया। मुंबई मेट्रो मार्ग 2-ए के अंधेरी पश्चिम और मेट्रो मार्ग 7 के गुंदवली स्टेशन से आखिरी मेट्रो रात 10:30 बजे के बजाय रात 11:30 बजे रवाना होगी।  
वर्तमान में मेट्रो रूट 2-ए और 7 पर गुंदवली और अंधेरी वेस्ट के बीच सोमवार से शुक्रवार सुबह 5:55 बजे से रात 10:30 बजे तक साढ़े सात मिनट से 10 मिनट के अंतराल पर लगभग 253 सेवाएं चल रही हैं। अब मेट्रो का समय बढ़ने से इन स्टेशनों के बीच सुबह 5:55 से रात 11 बजे के बीच 257 मेट्रो सेवाएं चलेंगी। साथ ही दहिसर पश्चिम से गुंदवली तक दो अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं और डहाणूकरवाडी और अंधेरी पश्चिम के बीच 2 अतिरिक्त मेट्रो यात्राएं रात 10 बजे के बाद उपलब्ध कराई गई हैं। मेट्रो 2-ए और 7 पर अभी तक 6 करोड़ यात्री सफर कर चुके हैं। लगभग 1.6 लाख मुंबईकरों ने वन कार्ड खरीदा है। एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी ने कहा कि हम मुंबई महानगर क्षेत्र के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपाय लागू कर रहे हैं। मेट्रो का समय बढ़ाने का फैसला मुंबईकरों के लिए भी राहत भरा होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups