मई में पूरी तरह हो पाएगा शुरू
मुंबई। कोस्टल रोड अगले साल फ़रवरी तक एक हिस्सा शुरू हो जाने की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त Ashwini Bhide ने दी। के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया की coastal road पूरी तरह मई महीने तक शुरू हो पाएगा। कोस्टल रोड देरी से शुरू होने की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ली कोलीवाड़ा के लोगो द्वारा वर्ली के पास दो खंभो के बीच की दूरी में किए गए फेरबदल के कारण कोस्टल रोड के निर्माण कार्य में देरी हुई है। यह कार्य मुख्यमंत्री Eknath Shinde के निर्देश पर किया गया। बता दे कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोस्टल रोड दिसंबर शुरू हो जाने की घोषणा की थी। कोस्टल रोड का काम वर्ष 2018 दिसंबर में शुरू हुआ था। प्रोजेक्ट की देखरेख कर रही मनपा अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने कहा कि प्रोजेक्ट का 82% काम पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि फरवरी के मध्य तक मरीन ड्राइव से वर्ली तक दाहिनी ओर का एक हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। भिड़े ने कहा कि कोस्टल रोड को जोड़ने वाला बांद्रा वर्ली सी लिंक पुल का निर्माण कार्य जारी रहेगा। इस पुल को ही बनाने में समय लगने की जानकारी देते हुए कहा की पूरा कोस्टल रोड मई 2024 तक शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि शुरुआत में इस हाई स्पीड कॉरिडोर को इसी साल नवंबर के अंत में खोला जाना था। मनपा आयुक्त Iqbal Singh Chahal ने कहा कि इस परियोजना के कई हिस्सों में डिजाइन में बदलाव के कारण काम पूरा करने की समय सीमा सात महीने आगे बढ़ा दी गई है।कोस्टल रोड 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। मरीन लाइन से बांद्रा वर्ली सीलिंक तक की 10.5 किलोमीटर लंबा है जिसमे वाहनों की आवाजाही के लिए चार-चार लेन की दो सड़कें होंगी। इसके अलावा, प्रत्येक सड़क पर सार्वजनिक बसों के लिए एक अतिरिक्त लेन होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 09 , 2023, 09:44 AM