आदित्य ठाकरे की सरकार को चुनौती
महानगर संवाददाता
मुंबई। शिवसेना नेता और विधायक Aditya Thackeray ने कहा कि मुंबई में जगह-जगह construction का काम चल रहा है, लेकिन पर्यावरण नियमों का पालन नहीं किया जाता। पर्दे नहीं लगाए जाते, स्प्रिंकलर नहीं लगाए जाते। नगर विकास मंत्री को अपना विभाग चलाना नहीं आता। एक बिल्डर के पालक मंत्री होने से सरकार से दूसरी क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो अगले 15 दिन बिल्डर और ठेकेदारों (builders and contractors) का काम बंद करके दिखाओ।
आदित्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई में प्रदूषण रोकने के लिए उपाय योजना की गई है, लेकिन महाराष्ट्र में पर्यावरण मंत्री का नहीं होना गंभीर बात है। मुंबई में प्रदूषण मुक्त धुआ दिखाई दे रहा है, इसके लिए मनपा आयुक्त अलग-अलग कारण बता रहे हैं, ये कारण गलत हैं। मुंबई में प्रदूषण रोकने (stop pollution) के लिए सरकार की ओर से उपायों की घोषणा की गई है। इन्हीं कदमों पर आदित्य ठाकरे ने निशाना साधा। मुंबई में प्रदूषण के धुएं के लिए मनपा आयुक्त द्वारा कई कारण बताए जा रहे हैं, ये कारण गलत हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्यों मुंबईकरों को कमजोर बनाया जा रहा है।
आदित्य ने कहा कि उन्होंने शहर के मेगा रोड स्कैम को जनता के सामने लाया। पिछले अगस्त 2022 में 5 हजार करोड़ रुपए का ठेका दिया गया था, फिर इसे रद्द कर दिया गया। बाद में यह ठेका बढ़ाकर 6 हजार करोड़ रुपए कर दिया। ठेकेदार मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर दिए गए। जनवरी से 31 मई तक कहीं कोई काम शुरू नहीं हुआ। बरसात का मौसम बीतने के बाद भी काम नहीं शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि 6 हजार करोड़ के काम दिये गये, लेकिन हकीकत में सड़क का काम शुरू नहीं हुआ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 09 , 2023, 09:37 AM