pollution in mumbai : सफर नामक  हवा गुणवत्ता केंद्र को बंद कर सकती है मनपा

Thu, Nov 09 , 2023, 08:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गलत जानकारी देने का आरोप दी जा चुकी है नोटिस
मुंबई।
हवा की गुणवत्ता केंद्र जिसे मुंबई में एक निजी संस्था सफर चला रही है। यह संस्था pollution in mumbai आदि की जानकारी देती है। मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि इस संस्था को पिछले सप्ताह नोटिस दिया गया है। मुंबई में ए क्यू आई की गिनती कर लोगो तक जानकारी देने वाली इस संस्था के काम काज में बड़ी खामियां है। मनपा अधिकारी ने कहा कि संस्था को मनपा अधिकारियो के साथ में मिलकर जांच करने और सही जानकारी लोगो तक देने के लिए कहा जा रहा है लेकिन इस संस्था का कोई भी अधिकारी आगे नहीं आ रहा है। मनपा ने कहा कि संस्था को एक और नोटिस दी जाएगी नही थी संस्था पर कार्रवाई की जाएगी। मनपा अधिकारी ने कहा कि municipal administration ने प्रदूषण की जानकारी देने वाले खुद के 5 सेंटर स्थापित किए है। यह सेंटर भायखला रानीबाग चिड़िया घर के पास है और  घाटकोपर पूर्व, कांदिवली पश्चिम  गोवंडी पश्चिम और   शिवडी पूर्व में केंद्र स्थापित किया गया है। जबकि सफर नामक निजी संस्था ने 9 जगहों पर केंद्र है। मनपा अधिकारी ने आरोप लगाया कि सफर के केंद्र ऐसे स्थानों पर है जहा पर कुछ खास काम हो रहें है जैसे अंधेरी में मार्बल का कटिंग किया जाता है इसी तरह हजीआली में जहा पर ट्रैफिक अधिक होता है। मनपा का कहना है कि निजी संस्था के केंद्र की मरम्मत भी नही की जाती है जिससे मशीनरी काफी खराब अवस्था में है। मनपा ने सफर के लगे केंद्रों का साथ मनपा के साथ मिलकर जांच करने को लेकर नोटिस दी है क्योंकि गलत जानकारी देने से लोगो में भ्रम फैल रहा है। मनपा ने इसी के चलते खुद का प्रदूषण जांच करने का केंद्र स्थापित किया है। अधिकारी ने कहा कि सफर वालो को दोबारा नोटिस दी जाएगी संस्था के अधिकारी नही आते है तो उनके केंद्र की बिजली काट दी जाएगी जिससे लोगो को दी जा रही गलत जानकारी से बचा जा सकेगा। मनपा अधिकारी ने यह भी कहा की सफर के अधिकारी नही आते है तो उनके द्वारा पोर्टल पर दी जाने वाली जानकारी भी बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। सफर द्वारा मुंबई के प्रदूषण पर दी जाने वाली जानकारी को दृग भ्रमित करने वाला बताया ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups