drug cases: महाराष्ट्र पुलिस ने एक साल में 2491 ड्रग्स के मामले किये दर्ज

Thu, Nov 09 , 2023, 07:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

एटीएस और महाराष्ट्र की पुलिस ने की कार्रवाई
मुंबई :
महाराष्ट्र पुलिस ने साल 2023 में अबतक 2491 मामले दर्ज किए हैं जबकि 2022 में यह आंकड़ा ना के बराबर था। इसके अलावा Lalit Patil case में कुल 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं अगर कहीं पर भी ड्रग्स को लेकर महाराष्ट्र में बाहर की पुलिस छपेमरी करती है तो वहां के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें डीजी एटीएस सदानंद दाते और एडीजी कानून व्यवस्था संजय सक्सेना ने जानकारी दी।

 

drug cases की बढ़ता देख अब पुलिस ने ड्रग्स को लिलार कार्रवाई तेज कर दी है। महाराष्ट्र में 2022 में 20 से 30 मामले ही दर्ज हुए हैं, जबकि 2023 में कुल 2491 मामले दर्ज किए गए हैं और 3277 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि ड्रग्स सेवन के 2022 में 9530 मामले सामने आए हैं और 9700 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 2023 में 10536 ड्रग्स सेवन के मामले हैं जिसमें 10231 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एटीएस महाराष्ट्र ने 5 अगस्त 2022 को 518 ग्राम हेरोइन जब्त कर 86 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 362 करोड़ रुपये से अधिक है। जबकि 5240 किलो गांजा जलाकर पुलिस ने नष्ट किये हैं। एटीएस ने 2728 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया है, जिसकी किमक़त 1400 करोड़ रुपये है। 27 लाख लोगों तक पकहुँचकर ड्रग्स फ्री महाराष्ट्र करने की जरूरत है। 

जिन लोगों के यहां ड्रग्स की कंपनी वहां होगी कार्रवाई
एडीजी संजय सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस इलाके में ड्रग्स की कार्रवाई होगी उनपर ककरवाई की जाएगी। यानी अगर कहीं पर फेक्ट्री चल रही है और वहां किसी और एजेंसी ने छापेमारी की तो उनलोगों पर कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं उनपर दीपार्टमेंटेल इंक्वायरी भी होगी और आनेवाले समय में ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई की जाएगी।

तीन इलाके के अधिकारियों का ट्रांसफर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाहर की पुलिस यानी मुंबई पुलिस और दूसरे पुलिसकर्मियों ने नासिक, पुणे और संभाजी नगर में जहां छापेमारी हुई थी यहां के प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का तबादला कर कंट्रोल रूम में भेज दिया गया है। उनकी Departmental Inquiry भी चल रही है। 

बनेगी राज्य की एएनसी
अबतक राज्य में कार्रवाई करने के लिए Anti Narcotics Cell नहीं होता था। लेकिन अब एएनसी यूनिट एक स्वतंत्र यूनिट बनाई जाएगी जो ड्रग्स पर कार्रवाई करेगी। यह ठीक उसी तरह काम करेगी जिस तरीके से मुंबई की यूनिट काम करती है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups