Manisha Kayande : अगर हिम्मत है उद्धव ठाकरे और सुप्रिया सुळे को नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध करने का साहस दिखाए - विधायक डॉ. मनीषा कायंदे

Thu, Nov 09 , 2023, 06:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

इंडिया एलायंस के पीएम पद का चेहरा महिला विरोधी... लालू - नीतीश के रवैये से ही पिछड़ गया है बिहार - विधायक डाॅ. मनीषा कायंदे
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने संसद में सुशिक्षित महिलाओं को लेकर अश्लील और अपमानजनक बयान दिया. सुशिक्षित महिलाओं के बारे में अजीब इशारे कर के गंदे शब्दों का उच्चारण करने वाले नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. इंडिया एलायंस द्वारा नीतीश कुमार को भावी प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में प्रचारित किया जाता है, उसी इंडिया एलायंस में सुप्रिया सुळे, प्रियंका चतुर्वेदी और अन्य महिला नेता इस अक्षम्य व्यवहार पर चुप क्यों हैं? Uddhav Thackeray चुप क्यों हैं ? उन्होंने ऐसे अपमानजनक बयान की निंदा क्यों नहीं की, ऐसा सवाल शिवसेना प्रवक्ता और विधायक Dr. Manisha Kayande ने पूछा।  उन्होंने यह भी कहा कि अगर हिम्मत है तो उद्धव ठाकरे और Supriya Sule को नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध करने का साहस कर के दिखाए। महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ शिवसेना महिला अघाड़ी ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया, उस समय वह बोल रही थी। 
उन्होंने आगे कहा कि जब महिलाओं का अपमान हो रहा था तो India Alliance के एक भी व्यक्ति ने इसका विरोध नहीं किया. ये बहुत ही घिनौनी बात है। इससे साबित होता है कि इंडिया अलायंस का प्रधानमंत्री पद का चेहरा महिला विरोधी है। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के इसी रवैये के कारण ही बिहार आज तक पिछड़ा हुआ है।  हम शिवसेना की ओर से सार्वजनिक रूप से नीतीश कुमार की महिलाओं के बारे में अपमानजनक बयान देने की प्रवृत्ति और उन्हें भावी प्रधानमंत्री माननेवाले इंडिया अलायंस के समर्थकों की निंदा करते हैं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups