पिछले साल के मुकाबले 3500 अधिक मिलेगा बोनस
मुंबई। मनपा (municipal corporation) के एक लाख कर्मचारियों को दीपावली (Diwali) का धमाका ऑफर मिला है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की उपस्थिति में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह और मनपा कर्मचारियों की यूनियन नेताओं की हुई बैठक में मनपा कर्मियों को 26 हजार बोनस दिए जाने का निर्णय हुआ। इस साल मनपा कर्मचारियों को पिछले साल के मुकाबले इस साल 3500 अधिक बोनस मिला है। मनपा कर्मियों को बोनस देने पर मनपा की तिजोरी पर 265 करोड़ का भार पड़ेगा। पिछले साल मनपा कर्मियों को 22 हजार 500 रुपया बोनस मिला था।
बता दें कि दीपावली का त्योहार शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मनपा कर्मियों को अभी तक दीपावली का बोनस को लेकर घोषणा नहीं होने पर राजनीति भी होने लगी थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में वर्षा बंगले पर मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल और मनपा कर्मचारियों की यूनियन की हुई बैठक में मनपा कर्मचारियों को 26 हजार बोनस दिए जाने का निर्णय हुआ । पिछले साल मनपा के कर्मचारियों को 22 हजार 500 रुपया बोनस दिया गया था। मनपा कर्मचारियों की यूनियन ने 30 हजार रुपया बोनस दिए जाने की मांग की थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 08 , 2023, 08:36 AM