मुंबई। बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मॉरीशस में महाराष्ट्र (Maharashtra) के पर्यटन केंद्रों की जानकारी देने के लिए पर्यटन केंद्र और मल्टीपरपज कांप्लेक्स बनाने का निर्णय लिया गया। इस पर 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी मॉरीशस यात्रा के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ (Prime Minister Praveen Kumar Jagannath) से इस संबंध में बातचीत की थी।
इस पर्यटन केंद्र में पर्यटकों को जानकारी के अलावा महाराष्ट्र में आर्थिक निवेश के अवसरों की भी जानकारी मिलेगी। इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए मॉरीशस के वाणिज्य दूतावास और मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त के बीच समन्वय के लिए पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में एक समन्वय समिति भी बनाई जा रही है।
कैबिनेट के अन्य फैसले
1 धनगर समाज के उत्थान के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियंत्रण समिति
2 मंगरूलपीर तालुका में बैराज को मंजूरी, वाशिम जिले में 2200 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
3 अनुदानित निजी आयुर्वेद, यूनानी महाविद्यालयों में अध्यापकों के पद राज्य चयन बोर्ड के माध्यम से भरे जायेंगे
4 आश्रम स्कूलों में शिक्षकों के 282 पद भरे जाएंगे
5 महाराष्ट्र गोवंशीय प्रजनन अधिनियम लागू
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 08 , 2023, 07:51 AM