जनता दल सेक्युलर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में भारी संख्या में हुए शामिल
मुंबई। महाराष्ट्र में जनता दल सेक्युलर के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थाम लिया है और साफ कर दिया है कि वे धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों के आधार पर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं | बुधवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित पक्ष प्रवेश में समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में जेडीएस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए। आसिम आजमी (Asim Azmi) ने गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा फिरकापरस्तों के खिलाफ रही है । ऐसे में जनता दल सेक्युलर के कार्यकर्ता विचारधारा के आधार पर इस पार्टी में शामिल हुए हैं क्योंकि हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बरकरार रखती है और समाजवादी आदर्श रखती है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर लड़ने का वादा करती है और इसी आधार पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता दल सेक्युलर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। आजमी ने उम्मीद जताई है कि ये सभी सदस्य पार्टी को आगे लेके जाने में अहम भूमिका निभाएंगे और संगठनात्मक मामलों को स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे | इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष एसपी प्रताप होगाड़े ने कहा कि उनका लक्ष्य है, आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए और महाराष्ट्र में सपा का प्रदर्शन सुधारने के लिए प्रयास करना | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वह 80 करोड़ लोगों को राशन बांट रहे हैं, इसका मतलब है कि 80 करोड़ लोग गरीब हैं और हम उनके लिए हमें काम करेंगे |विधानसभा सदस्य रईस शेख ने कहा कि भिवंडी और मालेगांव, इचलकरंजी, सोलापुर सहित अन्य जिलों में पावरलूम उद्योग जर्जर स्थिति से जूझ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) इसे नजरअंदाज कर रहे हैं और सरकार टैक्स से संबंधित एक व्यापक नीति बनाने में असमर्थ है। आर्थिक स्थिति विनाशकारी है क्योंकि मुस्लिम और अल्पसंख्यक इस उद्योग के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। एक साजिश रची जा रही है। मुस्लिम आरक्षण पर रईस शेख ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से मुस्लिम आरक्षण के लिए आंदोलन चलाएगी और मराठा मुस्लिम भाई-भाई का नारा देकर यह आंदोलन शुरू किया गया है.इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ महाराष्ट्र प्रदेश प्रमुख महासचिव परवेज सिद्दीकी, महासचिव अब्दुल रौफ, महासचिव राहुल गायकवाड के साथ बड़े पैमाने में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 08 , 2023, 07:40 AM