दिवाली बाद ही पूरी  तरह खुल पाएगा  लोअर परेल ब्रिज 

Mon, Nov 06 , 2023, 09:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नेताओं की घोषणाएं रही धरी की धरी 
मुंबई।
 पिछले पांच सालो से बंद पड़ा  Lower Parel Bridge अब दिवाली बाद ही पूरी तरह शुरू हो पाएगा।मनपा अधिकारियो की  माने तो अभी 15 दिन और लगेगा ब्रिज का काम पूरा होने और परीक्षण होने में ।  लोअर परेल रेलवे ब्रिज के पूर्वी हिस्से का बकाया हिस्सा  दिवाली से पहले शुरू करने की मांग हो रही है, लेकिन हकीकत में यह हिस्सा दिवाली के बाद ही शुरू हो पाएगा। इस पुल का कुछ  काम अभी  बाकी है और स्थिरता परीक्षण के बाद अगले पंद्रह दिन का समय लगेगा। 
लोअर परेल स्थित  (डिलाइड रोड ब्रिज )  को जर्जर होने के कारण जुलाई 2018 में बंद कर दिया गया था। विभिन्न बाधाओं के कारण इस पुल का काम रुका हुआ था।लोअर परेल रेलवे स्टेशन  से लेकर एन एम जोशी मार्ग और गणपत राव कदम मार्ग सहित क़रीरोड को यह ब्रिज जोड़ता है।   लोअर परेल ब्रिज के पश्चिमी हिस्से को जून महीने में चालू किया गया था। उस दौरान पूरे ब्रिज को जुलाई महीने में शुरु कर दिए जाने की जानकारी मनपा और राजनेताओं के द्वारा दी गई थी। लेकिन मनपा और राननेताओ की बात सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रह गई। गणेशोत्सव के दौरान लोअर परेल, करी रोड, लालबाग इलाके में भक्तों की भारी भीड़ होती है। मांग की गई थी कि गणेशोत्सव से पहले ब्रिज को शुरू कर दिया जाए। मनपा  ने  आनन फानन में किसी तरह करी रोड की दिशा में ब्रिज के एक हिस्से को शुरू किया गया और बकाया एक  हिस्सा दिवाली पूर्व शुरू कर दिए जाने की जानकारी दी गई ।पिछले दिनो स्थानीय विधायक और उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ब्रिज का दौरा किया था और दिवाली पूर्व ब्रिज शुरू हो जानें की जानकारी दी थी। उस  दौरान मनाप  अधिकारियों ने 10 नवंबर तक पूरा ब्रिज  खुलने की संभावना जताई थी । प्रत्यक्ष रूप आई ब्रिज का जायजा लेने के बाद  अभी भी ब्रिज का काम पूरी तरह पूरा  होना नही पाया गया।बकाया काम  पूरा होने में अभी भी  कम से कम पंद्रह दिन और समय लगेगा। इसलिए ब्रिज पूरी तरह अब दिवाली के बाद ही शुरू हो पाएगा। लोअर परेल ब्रिज का निर्माण मनपा और  रेलवे  द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा  है। मनपा ने रेलवे सीमा के भीतर 85 मीटर लंबे ब्रिज का  निर्माण को लेकर  रेलवे को पैसा  दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups