eviction action : मनपा के पश्चिम वार्ड द्वारा मेट्रो लाइन 6 के लिए जेव्हीएलआर में बड़ी निष्कासन कार्रवाई

Mon, Nov 06 , 2023, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। सोमवार को Municipal Corporation's West Ward की ओर से  road widening और मेट्रो लाइन 06 के काम के लिए जेवीएलआर रोड पर अड़चन बने 45 अवैध निर्माण पर निष्कासन की कार्रवाई की गई। मनपा के पश्चिम वार्ड ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए ओशिवारा पुलिस की मदद से मेट्रो लाइन 06 में अड़चन का केंद्र बने 45 अवैध झोपड़ी पर eviction action की गई। अवैध झोपड़ा धारकों पर करवाई करने  के लिए मनपा ने  50 पुलिस बल सहित 25 मनपा  मजदूर, 2 जेसीबी और 1 पोकलेन का इस्तेमाल किया गया। अवैध झोपड़ा के कारण प्रोजेक्ट में 2019 से बाधा  बने हुए थे। मनपा द्वारा अवैध झोपड़ा धारकों की पात्रता का मामला कोर्ट में लटका होने के कारण तोड़क कार्रवाई नहीं हो पा रही थीं। अवैध झोपड़ा धारकों के कारण सड़क निर्माण कार्य का भी काम अधूरा पड़ा हुआ था जिससे परिसर में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई थी। एसडब्ल्यूडी की  लिंक गायब होने के कारण बारिश में  जल निकासी एक बड़ी समस्या थी। अवैध झोपड़े  हटाए जाने से  अब क्षेत्र में जलभराव को कम करने में मदद मिलेगी । एमएमआरडीए द्वारा जल्द ही एसडब्ल्यूडी और सड़क का निर्माण किया जाएगा। इन्फिनिटी मॉल से वीरा देसाई तक 36.60 मीटर चौड़ी डीपी रोड को सड़क चौड़ीकरण के लिए लिया गया है और यह मेट्रो रूट 6 कार्यों से भी प्रभावित हुआ है। MMRDA ने सड़कों और एसडब्ल्यूडी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एक बार जब यह मार्ग पूरा हो जाएगा तो एसवी रोड से लोखंडवाला और आसपास के इलाकों तक ईस्ट वेस्ट यात्रा के लिए यह एक बड़ी राहत होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups