आरबीआई के फर्जी एग्रीमेंट का झांसा देकर धोखाधड़ी

Sat, Nov 04 , 2023, 09:27 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राइस पुलर का पैसा बताकर ले रहे थे पैसे
मुंबई :
अपराध शाखा यूनिट 12 ने चार आरोपियों के खिलाफ आरबीआई RBI से पैसे निकालने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को मामले में छापेमारी कर होटल से Arrested भी किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बक़तया था कि राइस पुलर एक विशेष धातु है जिसका पैसा हरीश कमकर नामक शख्स के अकाउंट में है। वह पैसे निकालने के लिए 10 लाख रुपये लगेंगे। लेकिन उन्हें आरोपी पर शक हो गया और पूरे मामले का Busted हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता फुरकान शेख को उसके दोस्त abdul hameed ने बताया कि कुछ लोग आरबीआई में दो सौ करोड़ रुपये हरीश कुमार के नाम के होने की जानकारी दी। यह पैसे राइस पुलर के कमाए हुए हैं। जिसे निकालने के लिए 10 लाख रुपयों की जरूरत है। लेकिन ये दस लाख रुपये आरबीआई के अधिकारियों को देने की बात कही। शिकायतकर्ता को पहले से ही राइस पुलर के नाम पर फंसानेवालों की जानकारी थी। इसलिए उसने दोस्त के साथ मिलकर यूनिट के लोगों से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हरीश शेट्टी, खलील अंसारी शेख और हरिशकुमार जे को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच यूनिट 12 के सीनियर इंस्पेक्टर सुधीर दलवी की अगुवाई में पुलिस इंस्पेक्टर तेजनकर और दूसरे स्टाफ द्वारा की जा रही है।

आरबीआई के अकाउंट में दिखाए पैसे 
एक अधिकारी की मानें तो हरीश शेट्टी ने शिकायतकर्ता के दोस्त को फोनकर RBI में पैसे होने की जानकारी दी और डॉक्यूमेंट भी भेजे, जिसमें भेजे गए डॉक्यूमेंट पर आरबीआई के स्टैम्प और जनरल मैनेजर का सिग्नेचर लगा हुआ क्रेडिट एडवाइस नामक पत्र भेजा, जिसमें पैसों का लेखा जोखा था। शिकायतकर्ता को बताया गया कि यह एक राइस पुलर का पैसा है जो अकाउंट में आया है। 

क्या है राइस पुलर
राइस पुलर को एक ऐसा धातु बताया जाता है जो पुराना विशेष धातु होता है और कच्चा चावल अपनी अतराफ़ खींचता है। आरोपियों ने भी शिकायतकर्ता को बताया कि यह एक विशेष धातु है जिसका इस्तेमाल रॉकेट लॉन्चिंग आदि में होता है, इसे डीआरडीओ का सर्टिफिकेट भी मिला है। एक एक महंगा धातु है जितना दूर से यह धातु खींचता है उतना महंगा इसका दाम हिता है। तीन लोग आरोपी के झांसे में भी आ गए थे। 

अपराध शाखा ने की छापेमारी
जानकारी मिलने के बाद अपराध शाखा की टीम ने पहले मालाड इलाके में छापेमारी की जहां से हरीश शेट्टी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पुलिस ने दस्तावेज भी बरामद किए हैं जिसमें आरबीआई के साथ का एग्रीमेंट था जो फर्जी पाया गया है। शेट्टी के पास से दो लोगों का पैनकार्ड और आधारकार्ड भी मिला है। जिसके बाद शेट्टी से पुछताकह करने पर उसने बताया कि उसे खलील नामक व्यक्ति ने डॉक्यूमेंट दिए हुए हैं। वह अंधेरी में एक लॉज में रुकाया हुआ है। पुलिस ने वहां पहुंचकर खलील को पकड़ा, उसके पास से टर्म शीट बरामद किया गया। जिसकेबाद रात को लेकर बजे पहुंचे मुख्य आरोपी हरीश जे को पकड़ा गया। उसके सकत एक व्यक्ति भी था जिसका पांच लाख रुपया आरोपी ने लिया हुआ था। उसे भी इसी तरीके का झांसा दिया था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups