वे रोज सुबह आरोप लगाते हैं, हम नहीं देते ध्यान  

Sat, Nov 04 , 2023, 07:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का संजय राऊत पर पलटवार
महानगर संवाददाता
मुंबई।
जहरीले सांपों का इस्तेमाल कर rave party के आयोजन के आरोप में नोएडा पुलिस ने बिग बॉस ओटीटी-2 विनर elvish yadav पर केस दर्ज किया है। उसे कोटा राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। एल्विश यादव को गणेशोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर 25 सितंबर को आरती करते हुए देखा गया था। विपक्ष ने इस मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। शिवसेना उबाठा सांसद संजय राऊत ने सवाल उठाया ‌कि एल्विश यादव को किसने वर्षा बंगले पर आमंत्रित किया, मुख्यमंत्री आवास से उसका क्या संबंध है? मुख्यमंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए राऊत का नाम लिए बगैर कहा कि हम उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते, उनका काम रोज सुबह उठकर आरोप लगाना है।
राऊत के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का काम क्या है? हम काम कर रहे हैं। विपक्ष के पास कोई काम बचा है क्या? विपक्ष का काम हर दिन आरोप लगाना है, हम काम से जवाब दे रहे हैं। उनके द्वारा बंद की गई परियोजनाओं को शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अपने अहंकार की वजह से कई प्रोजेक्ट बंद किए। शासक ऐसा नहीं होता। अहंकार भाव से राज्य नहीं चलता। ऐसे में हम उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। रोज सुबह उठकर वे आरोप लगाने का काम करते हैं, जबकि हम रोज सुबह उठकर काम करते हैं। मुख्यमंत्री Eknath Shinde शनिवार को सातारा जिले के अपने गांव दरे पहुंचे थे। इस दौरान अधिकृत रूप से उनका कोई कार्यक्रम घोषित नहीं था, लेकिन सातारा जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही बांस परियोजना और स्कूबा डायविंग प्रोजेक्ट की समीक्षा की।  
शिवसेना यूबीटी सांसद Sanjay Raut ने आरोप लगाया था कि एल्विश यादव मुख्यमंत्री के घर जाते हैं, उसे शिंदे गुट का एक सांसद लेकर जाता है, वह सांसद खुद ड्रग्स का सेवन करता है। इस व्यक्ति को वर्षा बंगले पर किसने आमंत्रित किया? मुख्यमंत्री आवास से उसका क्या संबंध है?
वहीं उपमुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने कहा कि जब मुख्यमंत्री आवास में गणेशोत्सव होता है, तब वहां कई सेलिब्रिटी आती हैं। एल्विश यादव ने उस समय कोई रियलिटी शो जीता था, ऐसे में वह वहां आया था। जब वह सीएम आवास पर पहुंचा था, तब उसके ऊपर कोई आरोप नहीं था। ऐसे में इस मामले में मुख्यमंत्री को घसीटना गलत है। शिवसेना उबाठा के लोग निराशा ग्रस्त हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups