सी लिंक की तरफ जानेवाली सड़कों पर चलता था स्टंट
मुंबई : बांद्रा पुलिस ने सड़कों पर स्टंट stunts on the streets करनेवाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। जिसके तहत 6 मोटरसाइकिल जब्त कर छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। दरअसल सी लिंक रोड़ पर शाम ढलते ही शुरू हो जाता है स्टंटबाजों का खेल, इसीलिए पुलिस ने नाकाबंदी लगाकर ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बांद्रा से सी लिंक Bandra to Sea Link की तरफ जानेवाली सड़क पर लगातार वीआईपी मूवमेंट होता है। यहां से मुख्यमंत्री और दूसरे मंत्रियों का काफिला भी जाता है। इसलिए यह सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक है। लेकिन शाम ढलते ही यहां पर स्टंटबाजी का खेल शुरू होता है। जहां व्हिली, रेसिंग और स्विंग ड्राइविंग शामिल है। जिसमें जान का खतरा भी होता है। पुलिस को ऐसी ही जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीनियर इंस्पेक्टर संजय मराठे Sanjay Marathe ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी रात के वक्त की थी, जहां खतरनाक तरीके से गाड़ी चलानेवालों पर कार्रवाई की गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें जो आरोपी शामिल हैं उनपर आईपीसी की धारा 279, 336 के साथ मोटर वेहिकल एक्ट 184 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। दरअसल पुलिस ने सी लिंक की वजह से सुरक्षा बढ़ाई थी। छह मोटरसायकिल पुलिस ने जब्त किया है, जिसमें एक महंगी मोटरसायकिल भी शामिल है। जिसका इस्तेमाल स्टंट के लिए आरोपी करते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर, मोटरसायक़ील जब्त कर लिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 04 , 2023, 06:48 AM