मुंबई में भी सांस लेना हुआ दूभर!

Fri, Nov 03 , 2023, 10:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हवा की गुणवत्ता बिगड़ी, दोपहर में भी धुंध
मुंबई।
राजधानी दिल्ली ही नहीं,बल्कि आर्थिक राजधानी मुंबई की भी हवा की गुणवत्ता (air quality) पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब हो रही है। मुंबई पर स्मॉग का संकट (smog crisis) बरकरार है। शहर के विभिन्न हिस्सों में दोपहर में भी धुंध की चादर नजर आ रही है।
मुंबई में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि सुबह के समय वातावरण में नमी होती है, लेकिन यह नमी पूरे दिन नहीं रहती है। आज (3 नवंबर) भी हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण मुंबई में धुंध की परत दिखाई दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है। जबकि एक दर्जन इलाकों में प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ है।

3 नवंबर दोपहर 2 बजे तक मुंबई के विभिन्न इलाकों की हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई में)-

बीकेसी- 192
बोरीवली पूर्व- 163
चकाला अंधेरी- 111
चेंबूर- 224
इंटरनेशनल एयरपोर्ट (T2)- 165
कोलाबा- 211
देवनार- 261
कांदिवली पूर्व- 169
बांद्रा पूर्व- 223
वर्ली- 181
भांडुप पश्चिम- 120
पवई- 184
कुर्ला- 144
मलाड पश्चिम- 228
मझगांव- 151
नेवी नगर कोलाबा- 211
सिद्धार्थ नगर वर्ली- 93
सायन- 220
विलेपार्ले पश्चिम- 167
मालूम हो कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है, जबकि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’ और 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’ माना जाता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups