० गणेशोत्सव पर्व पर वर्षा बंगले में देखा गया था पूजा करते
० विपक्ष ने उठाए सवाल, सीएम आवास पर कैसे पहुंचा?
महानगर संवाददाता
मुंबई। जहरीले सांपों का इस्तेमाल कर रेव पार्टी (rave party) के आयोजन के आरोप में नोएडा पुलिस ने बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विस यादव पर केस दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस के इस एक्शन के बाद महाराष्ट्र में इसका रिएक्शन देखने को मिला है। दरअसल एल्विस यादव को गणेशोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर 25 सितंबर को आरती करते हुए देखा गया था। विपक्ष ने इस मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरा है।
विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि एल्विस यादव ( elvis yadav) जैसा नशा करने वाला शख्स न केवल वहां मौजूद था, बल्कि मुख्यमंत्री ने उसका शॉल और नारियल देकर सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि एल्विस यादव को वर्षा बंगले में आमंत्रित किया था और अब, उस पर पुलिस ने सांप के जहर से बनी दवाएं बनाने, सेवन करने और बेचने का गंभीर अपराध करने का मामला दर्ज किया है। शिवसेना-यूबीटी की उपनेता सुषमा अंधारे ने जानना चाहा कि सांप के जहर से दवा बनाने का आरोपी व्यक्ति मुख्यमंत्री के बंगले तक कैसे पहुंचा, किसने इजाजत दी। राज्य कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने यह जानने की मांग की कि हाई सेक्युरिटी जोन में विशेष आमंत्रित के रूप में एल्विस यादव की उपस्थिति क्यों थी।
लोंढे ने कहा कि सांप के जहर को लेकर रेव पार्टी आयोजित करने वाले एल्विस यादव जैसे यूट्यूबर्स को विशेष निमंत्रण देकर 'वर्षा' पर गणपति आरती में आमंत्रित किया गया था है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके निमंत्रण से इस शख्स को मुख्यमंत्री आवास पर प्रवेश की अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस ने जहरीली रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में एल्विस यादव और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनके पास से जिंदा जहरीले सांप भी बरामद किए हैं। नोएडा की पुलिस ने यह खुलासा किया है कि एल्विस यादव रेव पार्टियों का आयोजन कर रहा है, लेकिन मुंबई या महाराष्ट्र की पुलिस को एल्विस की काली करतूतों की जानकारी क्यों नहीं थी? यह आश्चर्य की बात है कि मुंबई पुलिस को एल्विस के काले कारनामों के बारे में कुछ भी पता नहीं है। जबकि उसकी पृष्ठभूमि आपराधिक है और उसे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अतिथि के रूप में विशेष सम्मान दिया जाता है। महाराष्ट्र को समझना चाहिए कि एल्विस यादव को 'वर्षा' पर विशेष सम्मान किसके अनुरोध पर मिला?
एक घटनाक्रम में एल्विस यादव पर नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी के लिए सांप और जहर की आपूर्ति करने के आरोप में केस दर्ज किया है। नौ सांप भी बरामद किए गए हैं। एनजीओ, पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक पार्टी हॉल पर छापा मारा और पांच लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया, हालांकि एल्विस यादव ने आरोपों से इनकार किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Nov 03 , 2023, 08:17 AM