दिवाली त्यौहार पर मेट्रो ट्रेन की समय सीमा बढ़ाया जाए 

Fri, Nov 03 , 2023, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रात 10 के बजाय 12 बजे तक चलाया जाए मेट्रो 
मंत्री लोढ़ा ने एमएमआरडीए आयुक्त को पत्र लिखकर की मांग 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
दिवाली त्योहार को देखते हुए 11 से 15 नवंबर तक मेट्रो ट्रेन की समय सीमा रात्रि 10 बजे से बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया जाए. कैबिनेट और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी (Sanjay Mukherjee) को पत्र लिखकर यह मांग की है.अपने लिखे गए पत्र में मंत्री लोढ़ा ने कहा है कि मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन उपनगरीय रेलवे डिवीजन के रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है जिसके कारण  26 अक्टूबर  5 नवंबर 2023 तक सैकड़ो ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.इतनी बड़ी संख्या में लोकल ट्रेन रद्द होने के कारण मुंबईकरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.मुंबई उपनगरों में मेट्रो यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।  जिसे देखते हुए आगामी दिवाली के अवसर पर,11 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 की अवधि के दौरान यात्रियों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है,मुंबईकरों की यात्रा को ध्यान रखते हुए मेट्रो ट्रेन यात्रा का समय रात्रि 10 बजे से बढ़ाकर रात्रि 12 बजे तक किया जाना चाहिए। मंत्री लोढ़ा ने पत्र में  लिखा की नवरात्रि उत्सव के दौरान मेट्रो की संख्या में वृद्धि की थी और इससे नागरिकों को बहुत फायदा हुआ था। बतादें की इसके पहले नवरात्री के दौरान मंत्री लोढ़ा ने एमएमआरडीए आयुक्त को पत्र लिखकर मेट्रो ट्रेन (metro train) की समय सीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया था एमएमआरडीए आयुक्त ने लोढ़ा की मांग को मानते हुए नवरात्रि के दौरान मेट्रो ट्रेन की समय सीमा को बढ़ा दिया था जिसका यात्रियों का बड़ा फायदा हुआ था

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups