पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर बनेगा 9 अंडर पास

Fri, Nov 03 , 2023, 07:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नागरिकों को सड़क पार करने में होगी आसान
मुंबई।
  हाइवे सड़क पार करना नागरिको के लिए बड़ी तकलीफ देह होता है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने हाइवे के दोनों ओर बसे लोगो को आवागमन की सुविधा देने के लिए मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल को निर्देश दिया था। मनपा आयुक्त छल ने इसी के चलते एक कमेटी बनाकर कैसे सुविधा दी जाए उसकी जानकारी इकठ्ठा की थी। मनपा अब पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाईवे (Western Express Highway) को  पार करने के लिए जंक्शन पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। 
राहगीरों को सुविधा  देने के लिए मनपा ने पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर अंडर ग्राउंड सबवे (underground subway) बनाने का निणर्य लिया है।  जिसमे पूर्व एक्सप्रेस हाइवे पर 6 जंक्शन और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर  3 जंक्शन को शामिल कियका गया है।मनपा को उम्मीद है कि अंडरपास बनने से नागरिकों को रोड नहीं पार करना पड़ेगा। इससे ट्रैफिक जाम सहित दुर्घटना होने के प्रमाण में कमी आएगी।  नागरिक आसानी से अंडरपास के जरिए इस तरफ से उस तरफ जा सकेंगे।
मनपा अधिकारी ने बताया कि इन दोनों एक्सप्रेस वे पर यातायात सुविधाएं बेहतर करने के लिए कंसल्टेंट द्वारा एक सर्वेक्षण किया जा रहा है। मनपा इस प्रोजेक्ट के लिए 30 नवंबर को टेंडर निकालने की योजना बनाई है। ठेकेदार अपनी डिजाइन बताएंगे और सुझाव देंगे। इसके बाद  नवंबर के आखिरी तक ग्लोबल टेंडर निकालने की योजना है। जिसकी एक महीने में  पूरी रिपोर्ट तैयार करने कहा गया है।पूर्व एक्सप्रेस हाइवे परयह 23.55 किमी लंबा एक्सप्रेस हाइवे है। यह  सायन से होते हुए कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड से होते हुए नवी मुंबई और ठाणे को जोड़ता है। साथ ही यह रोड सायन-पनवेल ,सांताक्रूज़- चेंबूर रोड लिंक रोड और ईस्टर्न फ्री वे जुड़ा भी जुड़ा है। इस व्यवस्त एक्सप्रेस वे पर जान जोखिम में डाल कर जंक्शन से रोड पार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए मनपा ने पूर्व एक्सप्रेस वे पर  बीकेसी कनेक्टर एक्सटेंशन, चीड़ा नगर जंक्शन (घाटकोपर), घाटकोपर जंक्शन, जीवीएलआर पवई जंक्शन, कांजुरमार्ग और ऐरोली जंक्शन पर यह अंडरपास बनाया जाएगा। इसी तरह पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे पर  पश्चिम उपनगरों से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रोड है। जो कि  24 किमी लंबा है।  माहिम से शुरू होकर बांद्रा, विले पार्ले,अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मालाड, बोरीवली और दहिसर से
होते हुए आगे मीरा-भायंदर से होते हुए वसई-विरार एवं गुजरात की तरफ निकल जाता है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे  पर ट्रैफिक की बड़ी समस्या होती है। ट्रैफिक से छुटकारा पाने के लिए  कई फ्लाईओवर ब्रिज बनाए गए हैं। मनपा ने यहां जंक्शन पर 3 अंडर ग्राउंड सबवे (3 underground subway) बनाने  है। यह सबवे  सुधीर फड़के फ्लाईओवर, विलेपार्ले हनुमान रोड और मिलन सबसे के पास बनाया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups