मालाड में प्रदूषण फैलाने वाली 50 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने मनपा ने लिखा पत्र

Fri, Nov 03 , 2023, 06:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 अवैध रूप से कर रहे थे फेक रहे थे डेब्रीज
मुंबई।
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए मनपा तरह तरह की तरकीब अपना रही है। मनपा पी नार्थ वार्ड (Municipal Corporation P North Ward) ने मालाड परिसर में प्रदूषण (pollution) फैलाने वाली  50 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द (Registration of 50 vehicles canceled) करने के लिए राज्य परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है।इन गाड़ियों के द्वारा रोजान डेब्रिज की धुलाई की जा रही थी और अवैध रूप से बिना अनुमति के अवैध रूप से डंप किया जा रहा था।  मनपा पी नार्थ के सहायक आयुक्त किरण दिघवकर ने जानकारी दी कि मालाड परिसर में कुछ गाड़ियां जो कि मुख्यरूप से अवैध रूप से डम्पिंग करने का काम करती है जिससे वायु प्रदूषण तो फैलता ही है साथ में अवैध रूप से डम्पिंग करने से उस स्थान पर झोपडो का निर्माण हो रहा है जो की शहर के लिए घातक है। दिघावकर  ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हवा का स्तर काफी खराब हो गया है।   चूंकि बढ़ते प्रदूषण के लिए धूल मुख्य रूप से जिम्मेदार है। मनपा प्रशासन ने इसी के चलते धूल प्रदूषण नियमावली (pollution rules) जारी की है।निर्माण कार्य स्थलों पर से निकलने वाली मिट्टी का अवैध रूप से डंप करना यह एक मालाड परिसर में अविगढ़ धंधा बन गया है जिसमे कुछ मुख्य रूप से गाड़िया शामिल है जिन  पर कार्रवाई किया जाना जरूरी हो गया है। मनपा पी नार्थ वार्ड ने पिछले कुछ दिनों से इन वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की है। सात गाडियो पर एक लाख 60 हजार का दंड भी लगाया गया।  पिछले दस महीनों में 50 से ज्यादा ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है।   डेब्रिज धोने वाली गाड़ियों से मिटटी तो गिरती है साथ ही कीचड़ भी सड़क पर गिर रहा था।  इन वहां मालिकों को बार बार चेतवानी देने के बाद भी और दंडात्मक कार्रवाई करने के बाद बाज नहीं आ रहे थे जिसके चलते इसके रजिश्ट्रेशन रद्द करने के लिए राज्य परिवहन आयुक्त को पत्र भेजा गया है। मनपा का कहना हैं की उनके पास सिर्फ दंडात्मक कार्रवाई करने का ही अधिकार है. इसलिए जुर्माना अदा करने के बाद ये गाड़ियां फिर से अवैध तरीके से डेब्रिज की ढुलाई में लग जाती है इसी के चलते इनके रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए कहा गया है। मलाड इलाके के मढ़  मार्वे जैसे इलाकों में मैंग्रोव्हस के जंगल को भी डेब्रिज के द्वारा नष्ट किया जा रहा जो की आने वाले दिनों के लिए अधिक घातक साबित होता। इन वाहनों के पहिए कीचड़ से भरे होते हैं। वहां सड़क को भी नुकसान पहुंचाते है  सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है, ट्रकों के आवागमन के कारण सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं, यहां के नागरिकों को कई परेशानियां उठानी पड़ती हैं.इसको देखते हुए इन वाहनों का रजिश्ट्रेशन रद्द करने की गुहार लगाई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups