शहर में होने वाले प्रदूषण को लेकर बढ़ने लगी शिकायत

Thu, Nov 02 , 2023, 09:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कोर्ट की फटकार के बाद सख्ते में मनपा प्रशासन
मुंबई।
दिल्ली के बाद मुंबई सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। शहर में फैलते प्रदूषण (spreading pollution) को लेकर मुंबई हाई कोर्ट भी सख्त हुआ है। फैलते प्रदूषण को लेकर मुंबई के नागरिक भी जागरूक हो रहे है और उनकी शिकयतें मनपा के पास बढ़ती जा रही है। मनपा के पर्यावरण विभाग (Environment Department)  के निर्देश पर लोग मनपा के 1916 नम्बर पर भी शहर में फैलने वाले प्रदूषण की शिकायत करने लगे है।पिछले चार दिनों के दौरान मनपा के पास 15 से अधिक शिकायत आ चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में फैलते प्रदूषण को लेकर मुंबई हाईकोर्ट (Mumbai High Court) ने सख्त कदम उठाया है। कोर्ट ने मुंबई में फैलते प्रदूषण को लेकर मुंबई मनपा सहित राज्य और केंद्र पर भी  निशाना साधा।  कोर्ट के सख्त रवैये को देखते हुए मनपा प्रशासन सहित राज्य सरकार ने प्रदूषण से निपटने को लेकर गाइडलाइन जारी कि जिसके तहत शहर में फैलने वाले प्रदूषण की जानकारी देने के लिए मनपा की हेल्पलाइन पर शिकायत करने का निर्देश दिया गया।  पर्यावरण विभाग ने जानकारी दी कि मनपा के डिजास्टर विभाग के -पास 1916 नंबर पर पिछले चार दिनों के भीतर 15 से अधिक शिकायतें मिली है जिनमे कई  जगहों पर आग लगाए जाने से होने वाले धुएं  होने की शिकायत की गई। मनपा अधिकारी घटनास्थल पर जाकर आग को बुझाने का काम कर रहे है। इसके अलावा मुंबई प्रदूषण को लेकर शिकायतें आ रही है।
जोगेश्वरी जेवीएलआर जंक्शन (Jogeshwari JVLR Junction) पर लगेगा प्रदूषण नियंत्रण मशीन पिछले कुछ दिनों से मुंबई में बढ़ते प्रदूषण के कारण मुंबईकरों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। परिणामस्वरूप, वायुमंडलीय प्रदूषण के स्तर के कारण श्वसन संबंधी विकार भी बढ़ रहे हैं।भाजपा के पूर्व नगरसेवक पंकज यादव ने जोगेश्वरी जेवीएलआर पर प्रदूषण नियंत्रण लगाने की मांग की थी। मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) को लिखे पत्र में पंकज यादव ने जोगेश्वरी पूर्व, मेट्रो फ्लाईओवर पर नए विकास कार्य जोरों पर होने की जानकारी दी  इसके अलावा मेट्रो सहित कई अन्य पप्रोजेक्ट भी इस परिसर में शुरू होने की जानकारी दी जिससे परिसर में बड़े पैमाने पर धूल प्रदूषण होने की बात कही।  उपनगर के पालक मंत्री लोढ़ा ने जोगेश्वरी जेवीएलआर जंक्शन पर मुंबई में स्थापित होने वाली पांच प्रदूषण नियंत्रण मशीनों में से एक को जेवीएलआर जंक्शन पर स्थापित करने का निर्देश दिया है।पंकज यादव ने बताया कि जंक्शन  पर नवंबर के अंत तक मशीन लग जाएगी और अन्य  काम भी पूरा हो जाएगा।  दिसंबर से जोगेश्वरी में वायु प्रदूषण नियंत्रण में आ जाएगा इसकी संभावना जताई। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups