राकांपा विधायक प्रकाश सोलंके ने सुनाई आपबीती

Thu, Nov 02 , 2023, 08:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मेरे घर पर हमले के पीछे राजनीतिक विरोधी
महानगर संवाददाता
मुंबई।
पिछले 30 अक्टूबर को बीड जिले की माजलगांव सीट से अजित पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके (Prakash Solanke) के घर पर मराठा आरक्षण (maratha reservation) की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने पथराव और आगजनी की थी। गुरुवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोलंके ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनके घर पर हमला करने के पीछे उनके राजनीतिक विरोधियों और अवैध धंधा (illegal business) करने वालों का हाथ है।
सोलंके ने कहा कि मेरे घर पर हमला करने के लिए 4 से 5 हजार लोगों की भीड़ पहुंची थी। इनमें से 200 से 250 लोग असामाजिक तत्व थे। इनमें से अधिकांश हमलावर अवैध धंधा करने वाले और मेरे राजनीतिक विरोधी थे। इस प्रकरण में अब तक करीब 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 8 आरोपी मराठा समुदाय से ताल्लुक नहीं रखते। इस हमले में मराठा समाज के अलावा अन्य जाति-धर्म के लोग भी शामिल थे। राकांपा विधायक ने कहा कि हमलावर पूरी तैयारी से आए थे। उनकी तैयारियों को देखकर मुझे लगता है कि उनका इरादा पथराव-आगजनी के साथ-साथ मेरी जान को नुकसान पहुंचाना भी था, लेकिन हमलावर मुझ तक पहुंच नहीं सके। सौभाग्य से मेरे परिवार का कोई भी सदस्य और कर्मचारी घायल नहीं हुआ, लेकिन आग की वजह से संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।  
सोलंके ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने पुलिस से केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस घटना के बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह घटना बीड पुलिस की विफलता है। घटना के वक्त पुलिस सिर्फ तमाशबीन की भूमिका में थी। सोलंके ने कहा कि जालना की घटना के बाद पुलिस का मनोबल गिरा है। इसे ऊपर उठाने की जरूरत है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups