मराठा आरक्षण आंदोलनः एक दिन में 9 लोगों ने की आत्महत्या, अब तक 26 सुसाइड, सरकार ला सकती है अध्यादेश

Wed, Nov 01 , 2023, 10:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण (Maratha reservation) की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसक हो गया है। यह मराठवाड़ा (Marathwada) के 8 जिलों में फैल चुका है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उधर आंदोलन के नेता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) ने आंदोलन को देशभर में फैलाने की चेतावनी दी है। सूत्रों की मानें तो सरकार बवाल को रोकने के लिए स्पेशल सेशन बुलाकर मराठा आरक्षण पर अध्यादेश ला सकती है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को जालना के पंचायत बाॅडी ऑफिस में आग लगा दी गई। बीड के बाद धाराशिव में भी प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं बीड में इंटरनेट में बंद कर दिया गया है। जालना शहर में पिछले 12 घंटों में 3 युवकों ने सुसाइड की कोशिश की है।
मराठा आंदोलन से जुड़े ताजा अपडेट्स

  • महाराष्ट्र में कल एक ही दिन में एक महिला समेत कुल 9 लोगों ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या की। 19 से 31 अक्टूबर तक यानी 13 दिन में मराठा समाज के 26 लोगों ने आत्महत्या की है।
  • आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने कहा कि हमें आधा नहीं पूरा आरक्षण चाहिए। कोई भी ताकत आ जाए इस बार मराठा नहीं रूकेंगे।
  • सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा शांतिप्रिय तरीके से आंदोलन करते हैं। इन्हें कौन भड़काने का काम कर रहा है। सरकार का इस पर पूरा ध्यान है।
  • पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर कोई तोड़ नहीं निकाला है। उन्होंने सरकार से कहा कि आप आरक्षण का रास्ता निकालिए हम आपके साथ हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups