मागाठाणे के सरोवा कॉम्प्लेक्स में पानी की समस्या का समाधान

Tue, Oct 31 , 2023, 08:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सरोवा काम्प्लेक्स  के नागरिकों को दिवाली तोहफा
विधायक प्रकाश सुर्वे  के प्रयास से नागरिकों की समस्या हुई हल
मुंबई-
मगाठाणे विधानसभा क्षेत्र के कांदिवली (पू)  सरोवा कॉम्प्लेक्स, ठाकुर गांव के निवासियों की दिवाली मीठी होने वाली है। मागाठाणे के शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे (Prakash Surve) के प्रयत्न से नागरीकों को पानी की हो रही भारी समस्या दूर हो गई है l ठाकुर गांव सरोवा काम्प्लेक्स (Sarova Complex) के कई बिल्डिंग ऐसे है जिसमे रहने वाले नागरिकों  को पिछले कई महीनों से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पानी की कमी, पानी का कम दबाव, समय पर पानी न आना, नियमित जलापूर्ति न होने जैसी कई समस्याओं के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था पानी के बिलों के भुगतान को लेकर मुंबई मनपा और हाउसिंग अथॉरिटी के बीच समन्वय न होने के कारण नागरिकों को पानी की समस्या हो रही थी नागरिकों ने इसकी शिक़ायत स्थानीय विधायक सुर्वे से की उसके बाद प्रकाश सुर्वे ने  इस संबंध में मनपा प्रशासन और म्हाडा से बात की थी. पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को  म्हाडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल की संयुक्त बैठक की. इस बैठक में संजीव जयसवाल ने तत्काल मुंबई मनपा के पानी की बकाया बिल चार करोड़ रुपये को भुगतान करने का आदेश दिया। इसलिए, अगले कुछ दिनों में, दिवाली से पहले सरोवा कॉम्प्लेक्स में दोनों विंगों में पानी के नए कनेक्शन दिए जाएंगे और पानी यहां की समस्या हमेशा के लिए हल हो जाएगी, बैठक के बाद  विधायक प्रकाश सुर्वे ने यह जानकारी दी उक्त बैठक में समता नगर महासंघ के सचिव रघुनाथ चौधरी, अभिजीत गायकवाड, संजय सावंत, सुभाष कस्तूरी एवं कार्यालय प्रमुख नरेश अंबरे उपस्थित थे. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups