परेल से मानखुर्द तक नहीं आएगा पानी
पानी आपूर्ति की समस्या मुंबई के कुछ अस्पतालों को भी होगा।
मुंबई : पानी आपूर्ति की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए मनपा ने बड़े पैमाने पर पानी की पाइप लाइनों की मरम्मत (repair of pipe lines) का काम तेजी से किया जा रहा है। मनपा ने इसके लिए कई जगहों पर पानी की कटौती (water cut) कर पानी की पाइप लाइन की मरम्मत कर रही है। पानी पाइप लाईन के मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार दो नवंबर को आधी मुंबई परेल से मानखुर्द तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। मनपा के जल विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परेल, शिवडी, माटुंगा, सायन, वडाला, कुर्ला, साकीनाका, विक्रोली, कांजुरमार्ग, घाटकोपर चेंबूर, गोवंडी और मानखुर्द इन इलाको में रहने वाले लोगो को पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। इन इलाकों में 2 नवंबर की सुबह 4 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे तक पानी आपूर्ति नहीं होगी।मनपा ने लीकेज की समस्या दूर करने के लिए मुंबई में कुछ विभागों में पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके तहत 900 मिमी व्यास का वॉटर गेट बदलने और 300 मिमी से 1800 मिमी व्यास की पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत की जाएगी। गोवंडी, शिवाजी नगर।
मानखुर्द:
एम ईस्ट वॉर्ड में अहिल्याबाई होल्कर मार्ग, रफीक नगर, बाबा नगर, आदर्श नगर, संजय नगर, निरंकार नगर, 90 फीट रोड , मंडला, 20 फीट, 30 फीट रोड, एकता नगर, म्हाडा इमारत, कमल रमण नगर, बैगनवाड़ी मार्ग ,रमन मामा नगर, शिवाजी नगर रोड , चीता कैंप आदि एरिया शामिल है। इन इलाकों में पानी सप्लाई नहीं होगा।
चेंबूर :
एम वेस्ट वॉर्ड के अंतर्गत वैभव नगर, सुभाष नगर, चेंबूर गांवठन, स्वास्तिक पार्क, सिद्धार्थ कॉलोनी, लालडोंगर, चेंबूर कैंप, यूनियन पार्क, लालवाड़ी, मैत्री पार्क, आतूर पार्क, सुमन नगर, साईबाबा नगर,
श्यामजीवी नगर, घाटला, अमर नगर, मोतीबाग, खरदेव नगर, वैभव नगर, एस. टी. मार्ग, चेंबूर नाका, चेंबूर बाजार, चेंबूर कैंप में पानी आपूर्ति नहीं होगी।
घाटकोपर :
एन वॉर्ड के तहत आनेवाले घाटकोपर पूर्व के राजावाड़ी पूर्व का पूरा क्षेत्र, चितरंजन नगर सहित विद्या विहार परिसर, राजावाड़ी अस्पताल, पंतनगर, न्यू पंतनगर, विक्रांत सर्कल, पटेल चौक, अंबेडकर सर्कल, 90 फीट रोड, लक्ष्मी नगर, लक्ष्मी बाग, गरोडिया नगर, नायडू कॉलोनी, शास्त्री नगर आदि क्षेत्र में पानी आपूर्ति नहीं होगी। कुर्ला, साकीनाका: एल वॉर्ड के अंतर्गत नेहरू नगर, शिवसृष्टि मार्ग, नाइक नगर, मदर डेयरी मार्ग, कुर्ला (पूर्व), कामगार नगर, हनुमान नगर, पुलिस कॉलोनी, साबले नगर, संतोषी माता नगर, क्रांति नगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, तिलक नगर आदि एरिया शामिल है। माटुंगा-वडाला : एफ नॉर्थ वॉर्ड के अंतर्गत सायन पश्चिम और पूर्व, दादर (पूर्व), माटुंगा (पूर्व), वडाला, चूनाभट्टी क्षेत्र, प्रतीक्षा नगर, वडाला ट्रक टर्मिनल, न्यू कफ परेड, सायन कोलीवाड़ा-सरदार नगर, वडाला आदि एरिया शामिल है।
इन अस्पतालों में भी पानी सप्लाई का होगा परिणाम
परेल : केईएम अस्पताल, टाटा, बाई जेरबाई वाडिया, एमजीएम अस्पताल,. शिवडी (पूर्व) , शिवडी फोर्ट रोड, शिवडी (पश्चिम) आदि एरिया शामिल है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 31 , 2023, 07:46 AM