दुबई में हो गई थी नो इंट्री
मुंबई। मुंबई पुलिस ने दुबई में नौकरी पाने के लिए फर्जी पासपोर्ट (fake passport) कलकत्ता से बनवाया था। आरोपी 2016 में दुबई से झगड़ा करके आया था, जिसके बाद दुबई जाने पर पाबंदी लग गई थी। अब फिर एकबार दुबई जाना था इसलिए उसने अपना जन्म की तारीख बदलवा दी थी। जिसके बाद वह फिर दुबई जा रहा था। लेकिन उम्र में काफी अंतर होने के कारण अधिकारियों ने उसे पकड लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केशब दास नामक शख्स ने दुबई में नौकरी (job) के लिए दूसरी बार जाने के लिए कलकत्ता से पासपोर्ट बनवाया था। जिसमें तारीख बदली हुई थी। इससे पहले वह दुबई गया हुआ था। लेकिन वहां पैसे न मिलने पर उस व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह भारत लौट आया था। जिसके बाद वहां के व्यक्ति ने सरकारी अथॉरिटी को जानकारी दे दी। जहां उसके आने पर पाबंदी लगा दी। इस वजह से एकबार फिर से उन्हें दुबई नौकरी के लिए जाना था। इस वजह से उसने अपना नया पासपोर्ट बनाया, जिसके आधार पर विदेश जा रहा था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 30 , 2023, 09:51 AM