नकली गहने रखकर चुरा लिया असली सोना

Mon, Oct 30 , 2023, 09:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

घर में केअर टेकर के तौर पर रखी गई थी महिला
मुंबई।
विलेपार्ले पुलिस ने नौकरानी पर चोरी का एफआईआर दर्ज (FIR registered) किया है। नौकरानी को बुजुर्ग का ख्याल रखने के लिए रखा गया था। दो टाइम में बारह बारह घंटे के लिए दो महिलाएं रहती थी। जिसमें से एक महिला ने उनके घर पर रखे हुए गहने की हूबहू कॉपी लाई और फिर गहने की अदला बदली चोरी कर लिया। पुलिस ने उसके पति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया है। 
दरअसल शिकायतकर्ता किसी काम से अमेरिका गए हुए थे। पत्नी और बेटी भी किसी काम से दुबई गए हुए थे। इस बीच जिन दो लोगों को काम पर रखा था उन्हें सभी जगह आने जाने की परमिशन दी गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के पिता द्वारा कपड़े में लपेटकर रखा गया 1 लाख 20 हजार और विदेशी नोट 60 हजार चुरा लिया था। इसका खुलासा तब हुआ जब वे विदेश से लौटने के बाद पैसा ढूंढ़ने लगे। इसके बाद उन्होंने ने नौकरानी उषा गांगुर्डे से पुछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। जिसकी शिकायत थाने में की तब पता चला कि उसीने 1 लख 80 हजार रुपये चुराए थे। 

हूबहू गहने बनाकर की चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता की पत्नी ने कपाट में गहने रखे हुए थे। इस गहने को देखर आरोपी महिला ने हूबहू दिखाने वाला गहना बाजार से लाया। इसके बाद उस नकली गहने को कपाट में रखा और असली गहना से उसे बदल लिया। इसके बाद गहने लेकर महिला ने उसे गायब कर दिया। पत्नी ने जब कपाट खोला तब उसमें गहने छिन्न भिन्न दिखे जिसके बाद उसे ज्वेलर्स के पास ले गए। जिसने गहने को नकली बताया और फिर वे विलेपार्ले पुलिस थाने में पहुंच गए शिकायत करने। 

दशहरा के लिए गहने निकालने पर हुआ खुलासा
दरअसल दशहरा के दिन जब वह सिंगार करने घर में गई, तब कपाट में देखा कि कुछ गहने इधर उधर हुए हैं। जिसके बाद उसे शक हुआ कि गहने कुछ गायब हैं। तब वह अपने पूरे गहने लेकर जहां से गहने बनवाये थे उसके पास लेकर गई। जहां उन्होंने पाया कि तीन अंगूठी, तीन सोने की चूड़ी, एक कंगन, दो सोने की चैन और एक कर्णफूल नकली निकाला। ये सभी गहने चोरी हो गए। जिसकी कीमत 10 लाख 27 हजार 409 रुपये है। पुलिस मामले की अधिक जांच करने में पुलिस जुट गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups