अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी कार्रवाई

Mon, Oct 30 , 2023, 08:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा आयुक्त ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
रात में लगने वाली होर्डिंग के खिलाफ मामला दर्ज करने का दिया निर्देश
मुंबई।
अवैध होर्डिंग (illegal hoardings) मनपा के लिए सिरदर्द बन गई है। अवैध होर्डिंग को लेकर मनपा को हाईकोर्ट की फटकार सुननी पड़ती है।  मनपा का कहना है कि अधिकांश होर्डिंग रात के समय लगती है।  मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर रात में लगाने वाले होर्डिंग और उसको लगाने के लिए उपयोग किए जाने वाले टेम्पो पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
बता दे कि अवैध रूप से लगने वाली होर्डिंग से शहर बदरूप दिखाई देता है। राजनीओटिक होर्डिंगों की तो भरमार रहती है। मनपा के सामने रात में लगने वाली होर्डिंगों को लेकर कार्रवाई  करने के लिए कर्मचारी नहीं होने से मनपा के सामने परेशानी खड़ी होने लगी है। मनपा आयुक्त चहल ने  मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिख कर अवैध रूप से पोस्टर, बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)  ने पोस्टर बैनर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश मनपा आयुक्त को दिया है। 1 सितंबर से मनपा ने पोस्टर, बैनर के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की है। लेकिन जिस बड़े पैमाने पर कार्रवाई होनी चाहिए वह सड़क पर दिखाई नहीं दे  रही है। मनपा  मुंबई को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुंबई को सुंदर और स्वच्छ बनाने पर 1750 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।लेकिन  जगह-जगह लगे पोस्टर, बैनर और बोर्ड मुंबई की सुंदरता खराब कर रहे हैं। मुंबई को गंदा करने में राजनीतिक , व्यावसायिक और धार्मिक पोस्टर, बैनर की संख्या सबसे ज्यादा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने वर्ष 2010 में बिना अनुमति के मुंबई में लगने वाले बैनर पोस्टर और  होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आदेश दिया था। उसके बाद से लगातार नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मनपा आयुक्त ने अब अवैध होर्डिंग लगाने वालो के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups