मुंबई। दादर पश्चिम स्थित शिवाजी पार्क मैदान (Shivaji Park Ground) के सामने मनपा का स्विमिंग पुल (Municipal Corporation's swimming pool) है इसी के पास बने प्राइवेट मरीन एक्वा प्राणी संग्रहालय (zoological museum) में हुए अवैध निर्माणों को मनपा जी नॉर्थ वार्ड (G North Ward) ने जमीनदोस्त (land friend) कर दिया है। मनपा को इस कार्रवाई करने के लिए पुलिस का भरी बंदोबस्त का उपयोग करना पड़ा था। बता दे की कुछ दिन पूर्व दादर छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान के पास स्थित महात्मा गांधी स्विमिंग पूल में सुबह के समय एक मगरमच्छ का बच्चा स्विमिंग पुल में आ गया था। मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ने गए मनपा कर्मी को उसने काट भी लिया था जिससे मनपा कर्मी को जोगेश्वरी स्थित बाला साहेब ठाकरे ट्रामा केअर अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा था।आरोप लगाया गया था कि मगरमच्छ का बच्चा पास के प्राणी संग्रहालय से आया था। इस बीच मनपा जी नॉर्थ वार्ड ने 7 अक्टूबर को इस प्राणी संग्रहालय में हुए अवैध निर्माण को लेकर एमआरटीपी के तहत नोटिस जारी किया था। जिसमें इस चिड़ियाघर में पेपर शेड, मटेरियल शेड आदि के अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया था। नोटिस में कहा गया है कि यदि 15 दिन के भीतर अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया तो मनपा कार्रवाई करेगी। अवैध निर्माण को लेकर संबंधितों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मनपा ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमीनदोस्त कर दिया। मनपा ने तोड़क कार्रवाई के दौरान 5 शेड और एक पक्का घर को निष्काषित किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 30 , 2023, 08:25 AM