महाविकास आघाड़ी की राज्यपाल से मांग
महानगर संवाददाता
मुंबई। मराठा आरक्षण, राज्य में सूखा, राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर महाविकास आघाड़ी के नेताओं ने राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) मुलाकात की और उनसे तत्काल विधानमंडल का विशेष सत्र (special session) बुलाने की मांग की। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मराठा समाज में असंतोष की भावना है और स्थिति विस्फोटक होती जा रही है। नेताओं के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों में घूमना मुश्किल हो गया है। कानून-व्यवस्था खतरे में है। मराठा समुदाय के युवा आत्महत्या कर रहे हैं। राज्यपाल महोदय केंद्र और राज्य सरकार के बीच की कड़ी हैं। उन्हें आरक्षण के मुद्दे पर राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री से बात करनी चाहिए और मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे पाटिल से भी बात करनी चाहिए और उन्हें आश्वस्त करना चाहिए। जरांगे पाटिल का स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा है, इसलिए आघाडी के सभी नेताओं ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वे किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए सरकार से मध्यस्थता करें और समस्या का समाधान करें।
नाना पटोले ने कहा कि राज्य में सूखा और कृषि की समस्या गंभीर हो गई है, लेकिन राज्य सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। सितंबर महीने से ही राज्य के विभिन्न जिलों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है और इसमें हर दिन बढ़ोतरी हो रही है। कम बारिश के कारण राज्य के 24 जिलों में खरीफ की फसलें खराब हो गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। राज्य में कई जगहों से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पाया जा रहा है। युवाओं में इस जहर को फैलाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि ये सभी ज्वलंत प्रश्न राज्य की जनता के हित में हैं और इस पर विधान मंडल में चर्चा बेहद जरुरी है। राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में विधायक कांग्रेस दल के नेता बालासाहेब थोराट, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, पूर्व मंत्री डॉ. . नितिन राऊत, राजेश टोपे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़, प्रणीति शिंदे, शिवसेना विधायक रवींद्र वायकर, विधायक सुनील प्रभु आदि मौजूद थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 30 , 2023, 08:15 AM