नाबालिग से छेड़खानी के करोप में गार्ड गिरफ्तार

Sat, Oct 28 , 2023, 10:02 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : मलाड में एक रिहायशी सोसायटी के एक सुरक्षा गार्ड को मालवणी पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जब पता चला कि उसने इमारत में रहने वाली 10 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी (flirting) की थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार दोपहर की है जब लड़की अपने बिल्डिंग के सीढ़ियों से नीचे आ रही थी। जब वह अकेली थी, तभी 55 वर्षीय आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। उसने उस नाबालिग को तब जाने दिया जब उसने किसीके आने की पैरों की आवाज सुनी। मालवणी पुलिस (Malvani Police) के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की परेशान थी और सामान्य स्थिति में नहीं थी। अपनी मां के पूछने पर उसने घटना दोबारा बताई। माता-पिता उसे तुरंत पुलिस स्टेशन ले आए। शिकायत दर्ज करने से पहले कुछ महिला अधिकारियों ने उससे बात भी की।

उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के समय गार्ड अपनी शिफ्ट खत्म करके घर चला गया था, इसलिए अगले दिन जब वह काम पर आया तो पुलिस ने उसे इमारत से उठा लिया। आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups