इसी हफ्ते  निकलेगा नया टेंडर

Sat, Oct 28 , 2023, 09:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शहर के ठेकेदार को रद्द करने का मनपा लेगी निर्णय
मुंबई।
 मनपा प्रशासन ने मुंबई शहर इलाको में सीमेंट कंक्रीट रोड (cement concrete road) बनाने का दिए गए ठेके में ठेकेदार का ठेका रद्द कर नया ठेकेदार नियुक्त करने का निर्णय मनपा प्रशासन ने लिया है इस तरह की जानकारी मनपा के आधिकारिक सूत्रों ने दी है। शहर इलाके की सड़को का सीमेंट कंक्रीट करने का काम जिस ठेकेदार को दिया है वह काम नहीं शुरू कर पाया है जिसको लेकर मनपा ने नोटिस दिया था जिसकी समय सीमा खत्म हो गई है। मनपा अब नया ठेकेदार नियुक्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी।
बता दे कि 2022 में मानसून के दौरान सड़को पर बनने वाले गढ्डों की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई की सभी सड़को को सीमेंट कंक्रीट करने का निर्देश दिया। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने 400 किमी सड़क को सीमेंट करने का निर्णय लिया। मुंबई में लगभग दो हजार किमी सड़क का जाल बिछा है।  मनपा अब तक लगभग 1200 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट कर चुकी है।  मनपा ने बकाया 800 किमी सड़क में से 400 किमी सड़क का सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका निकाला था जिसके लिए 5 ठेकेदारों ने मुंबई के शहर और उपनगर के कामो को लेकर ठेका लिया। मुंबई की 400 किमी सड़क में कुल 212 सड़को को सीमेंट कंक्रीट किया जाना है जिसमे मुंबई शहर की 26 सड़के शामिल थी। इन कामो को 2023 मानसून पूर्व ही शुरू किया जाना था लेकिन मानसून बीतने के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम शुरू करने पर मनपा ने 15 दिन की नोटिस दी थी जिसकी भी समय सीमा 26 अक्टूबर को खत्म हो गई। ठेकेदार ने मनपा की नोटिस का जवाब देते हुए मनपा से सुनवाई की मांग की है लेकिन मनपा के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनपा ठेकेदार को और अधिक समय न देने का निर्णय लिया है और ठेका रद्द कर नया टेंडर निकालने का निर्णय लिया है। मनपा इसके पहले भी ठेकेदार पर मानसून के दौरान गढ्ढे नहीं भरने पर 10 करोड़ का  दंड लगा चुकी है। मनपा प्रशासन की  बार-बार चेतावनी और जुर्माने के बावजूद सड़क का काम शुरू न करने और नियमों का पालन न करने पर शहर के ठेकेदार रोडवे सॉल्यूशन इंडिया इंफ्रा लिमिटेड (आरएसआयएल) को अंतिम नोटिस जारी किया था। शिवसेना उद्धव गुट के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार  प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया की मनपा प्रशासन ठेकेदार के  खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा इस पर उनकी नजर है उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क का काम पूरा न होने को लेकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे और दक्षिण मुंबई से पूर्व भाजपा  नगरसेवक मकरंद नार्वेकर (Makrand Narvekar) ने शिकायत की थी। 

ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करें... मकरंद नार्वेकर
हर साल 31 मई को सड़क का काम रोक दिया जाता है और फिर मानसून के बाद 1 अक्टूबर से सड़क का काम फिर से शुरू हो जाता है। इस वर्ष अक्टूबर माह समाप्त होने के बावजूद सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है. मकरंद नार्वेकर (Makrand Narvekar) ने मांग की है कि मुंबईकरों को भारी नुकसान पहुंचाने वाले इस ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी मांग की है कि इस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए ताकि उसे राज्य सरकार के किसी भी अधिकारी से काम न मिल सके. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups