महानगर संवाददाता
मुंबई। राज्य में मराठा आरक्षण (maratha reservation) की लड़ाई दिनों-दिन तेज होती जा रही है। आरक्षण की मांग को लेकर राज्य भर में मराठा समाज (Maratha society) आक्रामक हो चुका है। ऐसे हालत में सरकार में भी हलचल बढ़ गई है। मराठा आरक्षण और अन्य सुविधाओं के लिए गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक सोमवार 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री के कार्यालय में आयोजित की गई है। इस बात की जानकारी उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री तथा मंत्रिमंडल उप समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने दी।
पाटिल ने कहा कि इस बैठक में मराठवाडा के मराठा समाज को मराठा कुनबी, कुनबी मराठा जाति के प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया में आवश्यक व अनिवार्य साक्ष्य की वैधानिक और प्रशासनिक जांच और देने की प्रक्रिया निर्धारित करने पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही जांच के बाद मराठा समाज को मराठा कुनबी, कुनबी मराठा के प्रमाणपत्र देने की कार्य पद्धति तय करने के न्यायमूर्ति संदीप शिंदे (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में गठित की गई समिति के अभी तक के कामकाज की जानकारी कैबिनेट उपसमिति को दी जाएगी। इसके बाद यह बैठक जल्दबाजी में बुलाई गई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 28 , 2023, 08:03 AM