मुंबई। पानी के लाइन की मरम्मत (line repair) के लिए 31 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक विले पार्ले से लेकर गोरेगांव तक कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति (water supplies) पूरी तरह बंद (Close) रहेगी। इस तरह की जानकारी मनपा के जल विभाग ने दी।
मनपा जलविभाग की दी गई जानकारी के अनुसार अंधेरी पूर्व में पानी की पाइप लाइन जोड़ने का काम और स्ट्रक्चरल ऑडिट का काम मंगलवार की सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। जिसके चलते 31 अक्टूबर मंगलवार को पश्चिम उपनगर के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई 15 घंटे के लिए बंद रहेगी। अंधेरी पूर्व में महाकाली गुफा रोड पर रम्य जीवन सोसायटी के पास कार्डिनल ग्रेसियस मार्ग पर बी डी सावंत मार्ग चौक में नया 1500 मिमी व्यास की पाइपलाइन और 1 200 मिमी. व्यास चैनल (वर्सोवा आउटलेट) का कनेक्शन कार्य सहित वेरावली जलाशय 1 और 2 पर कुछ काम किया जाएगा। यह सभी काम मंगलवार को सुबह 8 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक किया जाएगा।
अंधेरी पूर्व, त्रिपाठी नगर, मुंशी कॉलोनी, बस्ती वाला कंपाउंड, कलेक्टर कॉलोनी, दुर्गा नगर, मातोश्री क्लब जोगेश्वरी (पूर्व),सारिपुत नगर, दुर्गा नगर, दत्त हिल, ओबेरॉय स्प्लेंडर, केल्टी पाडा, गणेश मंदिर (जेवीएलआर), बांद्रेकरवाड़ी, फ्रांसिसवाड़ी, मखरानी पाडा, सुभाष मार्ग, चाचा नगर, बांद्रा प्लॉट, हरि नगर, शिवाजी नगर, पास्कल कॉलोनी, शंकरवाड़ी, मेघवाड़ी, पंप हाउस, विजय राऊत रोड, पाटीलवाड़ी, हंजर नगर, कंखापाड़ा, के पास के क्षेत्र पारसी कॉलोनी, जीजामाता मार्ग, गुंदवली हिल, आशिर्वाद चाल, सर्वोदय नगर, कोंकण नगर, विशाल हॉल, वर्मा नगर, कामगार कल्याण, मांजरेकर वाडी, बीमा नगर, गुंदवली, विले-पार्ले पूर्व, अमृतनगर, रामबाग, भगत सिंह और चरत सिंह कॉलोनी, अंधेरी पूर्व, ओल्ड नागरदास मार्ग, मोगरपाड़ा, न्यू नागरदास मार्ग, पारसी पंचायत मार्ग आदि एरिया में इस दौरान पानी आपूर्ति नहीं होगी। अंधेरी पश्चिम में - जोगेश्वरी स्टेशन मार्ग, एस.वी. मार्ग, साबरी मस्जिद से जेवीएलआर जंक्शन, मोरा और जुहू विलेज , सांताक्रूज़ (पूर्व), यादव नगर, सहकार मार्ग और बांदीवली हिल आदि एरिया शामिल है। गोरेगांव में - राम मंदिर, गोरेगांव पश्चिम में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। बिंबिसार नगर में कम दबाव के साथ पानी की आपूर्ति होगी। वहीं अंधेरी पश्चिम में एसवी रोड, वी. पी मार्ग, जुहू गली, उपासना गली, स्थानक मार्ग इलाके में रोजाना सुबह 3.30 बजे से 8.30 बजे तक पानी की सप्लाई की जाती है। यहां मंगलवार के बाद 1 नवंबर 2023 से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 27 , 2023, 09:37 AM