भिवंडी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है तथा लोकसभा क्षेत्रों में महाविजय 2024 संकल्प दौरा कार्यक्रम चलाऐ जा रहे है। इसके अंर्तगत लोकसभा क्षेत्रों में यात्रा भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों से मुलाकात की जा रही है तथा उनकी राय ली जा रही है। इसके आलावा भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) शनिवार 28 अक्टूबर को भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे है। काल्हेर ग्राम से रैली के स्वरूप में इस कार्यक्रम की शुरूआत होने वाली है। अंजूर फाटा पर भाजपा विधायक महेश चौगुले, भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी, भिवंडी शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल के नेतृत्व में चन्द्रशेखर बावनकुले का सभी स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।चंद्रशेखर बावनकुले धामनकर नाका सब्जी मार्केट, पदमानगर, संतोष शेट्टी के जनसंपर्क कार्यालय तक नागरिकों के साथ बातचीत करेंगे। धामणकर नाका से झंडा नाका तीनबत्ती से स्वं आनंद दिघे साहेब चौक तक विधायक महेश चौगुले (Mahesh Chowgule) के पर्यन्त से आरसीसी रोड़ बनाने के लिए मंजूरी मिली है। इस कार्य का भूमिपूजन समारोह धामणकर नाका पर चंद्रशेखर बावनकुले के शुभ हाथों से संपन्न होगा। इस प्रकार की जानकारी भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल (Harshal Patil) ने पत्रकार परिषद आयोजित कर दी है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 27 , 2023, 08:24 AM