वडाला इलाके में टुकड़ों में मिली महिला की क्षतविक्षत लाश

Fri, Oct 27 , 2023, 08:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जलाने की भी कोशिश
मुंबई।
मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की टीम भी इस केस की जांच में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुंबई में हैवानियत की हदें पार करते हुए एक महिला की हत्या कर दी गई और उसके क्षत-विक्षत शव (mutilated body) को बैग में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। मुंबई पुलिस को वडाला इलाके में एक बैग में टुकड़ों में कटा हुआ एक महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
मुंबई पुलिस के अनुसार, वडाला इलाके में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव बैग में मिला। शव के कुछ हिस्से गायब है। अधिकारियों का अनुमान है कि महिला की उम्र लगभग 30-35 साल है। उसका शरीर तीन टुकड़ों में बरामद हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बीपीटी (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट) की पेट्रोलिंग टीम ने वडाला इलाके में एक संदिग्ध बैग देखा। जांच करने पर उसमें अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। फिर वडाला पुलिस स्टेशन को तुरंत इसकी सूचना दी गयी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या (the killing) एक से दो दिन पहले की गई है। उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में छिपाकार यहां फेंका गया। बैग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीँ, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups