० कोर कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला
० राज्य में सूखे की स्थिति, मराठा आरक्षण पर चर्चा
महानगर संवाददाता
मुंबई। गुरुवार को हुई कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में राज्य की महायुति सरकार (grand alliance government) के झूठ को उजागर करने का फैसला लिया गया। बैठक में कहा गया कि राज्य की महायुति सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों को अधर में छोड़ दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है और रबी की बुआई नहीं हो पाई है। इतनी विकट स्थिति के बावजूद सरकार ने अब तक सूखा घोषित नहीं किया है और न ही किसानों की मदद की है। सरकार ने मराठा समाज (Maratha society) को आरक्षण देते वक्त धोखा किया। सरकार की गलती के कारण महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और राज्य को ड्रग माफिया ने भ्रष्ट कर दिया है।
गरवारे क्लब हाउस में हुई कोर कमेटी की बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने बैठक में हुई चर्चा और फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनैतिक मार्ग से सत्ता में आई शिंदे-फडणवीस-अजित पवार सरकार के कार्यकाल में महाराष्ट्र की प्रचंड अधोगति हुई है। शासक जनता को उनके हाल पर छोड़कर मजे कर रहे हैं। राज्य में भयंकर सूखे की स्थिति है। अधिकांश क्षेत्रों में खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई हैं। बारिश के अभाव में रबी की बुआई नहीं हो पा रही है। सितंबर से कई गांवों में टैंकर चल रहे हैं। इतनी भयावह स्थिति के बावजूद इस सरकार ने अभी तक सूखा घोषित नहीं किया है। पटोले ने कहा कि बैठक में किसानों को राज्य में सूखा घोषित करने की मांग को लेकर राज्य भर में जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।
पटोले ने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने का अपना वादा नहीं निभाया है, इसलिए, मनोज जरांगे-पाटिल ने फिर से अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। पटोले ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर इस सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेगी कि कैसे सरकार ने मराठा समुदाय को धोखा दिया है।बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, राज्य की वर्तमान स्थिति और राज्य के सामने आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंदोलन करके और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के झूठ को जनता के सामने उजागर करेगी और शीतकालीन सत्र (winter session) में इन सभी मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।
बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहेब थोरात(Balasaheb Thorat) , पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, प्रदेश कार्याध्यक्ष नसीम खान, बसवराज पाटिल, विधायक कुणाल पाटिल, प्रदेश महासचिव देवानंद पवार, प्रमोद मोरे समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 26 , 2023, 09:55 AM