सायबर ठगी के पैसे क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर

Thu, Oct 26 , 2023, 09:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

खेत में छिपकर बैठा आरोपी गिरफ्तार
मुंबई :
अंधेरी पुलिस ने नए मोडस के साथ सायबर ठगी (cyber fraud) करनेवाले आरोपियों को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार (Arrested) किया है। आरोपी ने एक बिचौलिया रखा था जिसके नाम पर क्रेडिट कार्ड था। आरोपी सारे पैसे दूसरे के क्रेडिट कार्ड में डाल देता था, लेकिन उस कार्ड को वह अपने पास ही रखा था। कार्ड में आये हुए पैसों में से दो भाइयों के एक एक प्रतिशत मिला करता था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंधेरी पुलिस ने फरवरी महीने में एक एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें अडानी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) का बिल भरने और अपडेट करने को लेकर एक व्यक्ति ने फोन किया। इसके बाद एक एप्लिकेशन डाउनलोड कर अपडेट करने के लिए कहा गया। इसकके बाद उनके अकाउंट से 1 लाख 98 हजार 993 रुपया अकाउंट से निकल गया। मामले की जांच सायबर अधिकारी रणजीत गुंडरे द्वारा की जा रही थी। तभी तकनीकी जानकारी के मदद से वे आरोपी तक पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

क्रेडिट कार्ड से मिली पैसे की जानकारी
अधिकारी ने जब जांच शुरू की तब पता चला कि पैसे जो शिकायतकर्ता के अकाउंट से कटे हैं वह एक क्रेडिट कार्ड में गए हैं। इसकी जानकारी निकली गई तो पता चला कि मोबाइल हिसार में हैं। जहां पुलिस की टीम पहुंची तब दुकान पर आरोपी नहीं था और दुकान भी बंद थी।  उससे जानकारी निकलने पर उसके घर का पता चला। 

भारत पाकिस्तान मैच देखने घर पहुंचा लाभकर्ता
जानकारी के मुताबिक पुलिस जब लाभकर्ता के घर पर पहुंची तब वह घर पर नहीं था। लेकिन उस वक्त भारत पाकिस्तान का मैच शुरू होनेवाला था। जिसे देखने के लिए आरोपी वहां पहुंचा और फिर उसे पकड़ लिया गया। उसने मुख्य आरोपी जो ठगी करता था उसका पता बताया।

खेत में छिपकर बैठा था आरोपी
चुकी आरोपी इसी प्रकार से सायबर ठगी में लिप्त था। इस वजह से उसे पता था कि पुलिस कभी भी उसके पास पहुंच सकती है। इसलिए वह खेत में छिपकर बैठता था। पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने गई उस वक्त भी वह खेत में था। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम नवीन रामेष्वर बिष्णोई (23) और राकेश कानाराम बिश्नोई (21) है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups