महानगर संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) 10 साल की मुद्दत वाले 2 हजार करोड़ रुपए (2 thousand crore rupees) के सरकारी बांड जारी करेगी। सरकारी बांड की ७.४6 की दर से विभिन्न नियम और शर्तों के अधीन नीलामी की गई जाएगी। इस कर्ज से मिली रकम का उपयोग सरकार के विभिन्न विकास कार्यों में किया जाएगा। इस बात की जानकारी वित्त विभाग की सचिव शैला ए ने दी।
गैर प्रतिस्पर्धी नीलामी पद्धति (संशोधित) के जरिए 10 प्रतिशत बांड व्यक्तिगत और संस्थागत निवेशकों को आवंटित किए जाएंगे। एक निवेशक को अधिसूचित एक फीसदी आवंटन किया जाएगा। बांड की नीलामी 31 अक्टूबर को भारतीय रिज़र्व बैंक के मुंबई कार्यालय में आयोजित की जाएगी। नीलामी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक, कोर बैंकिंग सॉल्यूशन, (ई-कुबेर) प्रणाली के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत करनी होगी। इसमें प्रतिस्पर्धी बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ई-कुबेर प्रणाली के अनुसार लगेगी, जबकि अप्रतिस्पर्धी बोलियां ई-कुबेर प्रणाली के अनुसार प्रातः 10.30 बजे से प्रातः 11 बजे के बीच प्रस्तुत की जा सकती हैं। नीलामी का परिणाम उसी दिन भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। सफल बोलीदाताओं से 1 नवंबर को धनराशि स्वीकृत की जाएगी। बांड की अवधि 10 वर्ष है और 13 सितंबर, 2023 से शुरू होगी, जबकि पूरा भुगतान 13 सितंबर 2033 को किया जाएगा। ब्याज का भुगतान हर साल 13 मार्च और 13 सितंबर को छमाही आधार पर किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 26 , 2023, 08:30 AM