सदावर्ते की गाड़ी का फूटा कांच

Thu, Oct 26 , 2023, 07:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जारांगे पाटिल को गिरफ्तार करने की की थी मांग
नाराज मराठा कार्यकर्ता ने किया हमला
मुंबई :
गुरुवार की सुबह मराठा आरक्षण (maratha reservation) से जुड़े तीन लोगों ने वकील गुणरत्न सदावर्ते की कार पर हमला कर उसका कांच फोड़ (glass crack) दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी सदावर्ते (Sadavarte) को मिली और फिर पुलिस तक जानकारी पहुंचाई गई। भोईवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और एफआईआर दर्ज कर लिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में कार का कांच फोडनेवाले तीन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 427, 504, 506, 120(ब) मुंबई पुलिस एक्ट की धारा 37(1) और 135 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। इस बीच मंगेश साबले ने गाड़ी में तोड़फोड़ की जिम्मेदारी ली। एफआईआर दर्ज करने के तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसमें मंगेश साबले, वंसत पथ्रिकर और राजू सावे को हिरासत में ले लिया। तीनों ही मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े हुए हैं और जारांगे पाटिल (Jarange Patil) को गिरफ्तार करने की मांग किये जाने से सदावर्ते पर आरोपी नाराज थे। इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़े हैं आरोपी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वे मराठा आरक्षण से जुड़े हुए लोग हैं। मंगेश साबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें साबले मराठा आरक्षण के लिए अपनी नई कार जला देता है। हालांकि अब वह मनोज जारांगे पाटिल पर सदावर्ते द्वारा दिये गए बयान से नाराज था। जिसमें सदावर्ते ने जारांगे पाटिल को गिरफ्तार (Arrested) करने की मांग की थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत मिलने के बाद उन्हें जमानत भी मिल गई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups