गोखले ब्रिज खोलने को लेकर मनपा की  चौथी बार तारीख 

Wed, Oct 25 , 2023, 09:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अब फरवरी में शुरू होगा एक मार्ग
मुंबई।
गोखले ब्रिज (Gokhale Bridge) को शुरू करने के लिए मनपा प्रशासन को चौथी बार अपनी तारीख बदलनी पड़ी है। मई में शुरू होने वाला एक लेन अब नई तारीख के अनुसार अगले साल फरवरी में एक लेन शुरू होने की जानकारी मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने दी।मनपा और रेलवे अधिकारियों के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद नई तारीख सामने आई। अब 15 फरवरी को एक लेन शुरू किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के महा व्यवस्थापक  अशोक कुमार मिश्र (Ashok Kumar Mishra) के कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Municipal Commissioner Iqbal Singh Chahal) स्थानीय भाजपा विधायक अमित साटम के साथ हुई बैठक हुई। इस बैठक  में यह निर्णय हुआ कि पश्चिम रेलवे गर्डर डालने के लिए अतिरिक्त मेगा ब्लाक लेगा। मनपा आयुक्त ने अतिरिक्त मेगा ब्लॉक लेने का आग्रह किया था।पश्चिम रेलवे के महा व्यवस्थापक ने अतिरिक्त मेगा ब्लॉक की मंजूरी दी जिसके बाद मनपा ने यह जानकारी दी कि अब गोखले ब्रिज का एक लेन  अगले साल 15 फरवरी तक वाहनों के लिए खुला हो सकेगा। मनपा प्रशासन इसके पहले इस ब्रिज को इसी साल मई महीने तक एक लेन शुरू करने की घोषणा की थी उसके बाद जुलाई महीने में शुरू करने की घोषणा की थी ।मनपा ने उसके बाद दिसंबर महीने में एक मार्ग शुरू करने की घोषणा की थी। मनपा अब एक नई तारीख के साथ 15 फरवरी तक ब्रिज का एक लेन शुरू होने की जानकारी दी।ब्रिज  के डिजाइन को पश्चिम रेलवे ने 2 फरवरी 2023 को मंजूरी दी थी। वर्ष 1975 में बने गोखले ब्रिज का एक हिस्सा 3 जुलाई 2018 को गिर गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। रेलवे की के ऊपर बना ब्रिज खतरनाक होने की वजह से मनपा  ने 7 नवंबर 2022 से पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया था। गोखले फ्लाईओवर बंद होने की वजह से लोगों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। साथ ही बांद्रा से गोरेगाव  तक लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। गोखले ब्रिज बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा अंधेरी से जुहू, वर्सोवा से जोगेश्वरी आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। गोखले ब्रिज 7 नवंबर 2022 को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था।मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल सोमवार को अंधेरी  स्थित गोखले  ब्रिज का  दौरा किया था ।इस परियोजना के निर्माण में लगभग 1,300 टन वजन वाले पहले गर्डर को जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups