Mumbai GRP Constable: फरिश्ता बने कांस्टेबल! बचाई बच्चे और मां की जान, देखें विडिओ 

Mon, Oct 23 , 2023, 12:47 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन (Churchgate Railway Station) पर बड़ा हादसा बच गया। यहां के जीआरपी होमगार्ड राहुल यादव और आशीष गुप्ता (Rahul Yadav and Ashish Gupta) ने एक महिला और उसके बच्चे की जान बचा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। महिला और उसका बच्चा ट्रेन के नीचे आने ही वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर कांस्टेबल आ गए। उन्होंने महिला और बच्चे (woman and the child) को एकदम से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी दोनों कांस्टेबलों की बहादुरी पर कमेंट कर रहे हैं।

 


एक पैर अंदर, दूसरा था प्लेटफॉर्म के बाहर
दरसअल राहुल यादव महिलाओं के सुरक्षा के लिए चर्चगेट स्टेशन पर तैनात थे। रविवार की घटना चार बजे की है। इसी दौरान प्लेटफार्म नम्बर 2 पर गाड़ी बोरीवली के लिए निकल रही थी कि महिला यात्री ट्रेन में चढ़ रही थी। इस दौरान एक महिला तो चढ़ गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ में 6 माह का बच्चा था। महिला का एक पैर अंदर और एक पैर प्लेटफार्म पर था। इसी दौरान एकदम ट्रेन प्लेटफार्म से आगे निकल गई।
महिला और बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाया
यात्री महिला बच्चे के साथ ट्रेन और ट्रैक के बीच गिरने ही वाली थी। तभी ड्यूटी पर तैनात हवलदार राहुल यादव ने महिला और उसके बच्चे की जान सुरक्षित बचा ली। बता दें कि महिला यात्री को चोट जरूर लगी है। महिला को घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेज दिया गया है। बच्चा और मां दोनों को सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले इटारसी रेलवे स्टेशन पर ऐसा मामला सामने आया था। यहां पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया था, जो ट्रेन के साथ घिसट रहा था। लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था। बाद में उस यात्री को एक आरपीएफ जवान ने बचा लिया था। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था। लोगों के ऊपर भी बात आई थी कि किसी ने मदद नहीं की। यात्री केवल मूकदर्शक बने रहे थे। कोई बचाने आगे नहीं आया था।

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups